फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team-india-announced-for-test-series

सचिन की विदाई सीरीज में नहीं होंगे वीरू और गंभीर

Thu, 31 Oct 2013 06:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
team-india-announced-for-test-series

सचिन तेंदुलकर की अंतिम टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा हो गई है।

विज्ञापन


वेस्ट इंडीज के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के चयनकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।

तेंदुलकर के करियर का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। इस सीरीज के बाद वह क्रिकेट से संन्यास लेंगे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहला मैच छह नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। जबकि उनके करियर का आखिरी और सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम में 14 से 18 नवंबर तक खेला जाना है।

भारत की टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज जहीर खान को एक बार फिर जगह नहीं दी गई है। हरफनमौला क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को भी बाहर कर दिया गया है। जडेजा कंधे में चोट के कारण दो हफ्ते से मैदान से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


रहाणे को मिला मौका
लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिशें कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान के अलावा ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। चयनकर्ताओं ने इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजिक्य रहाणे को भी टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के बाद ओपनर शिखर धवन की फिर से टीम में वापसी हुई है। धवन को सुरेश रैना की जगह टीम में शामिल किया गया है।


घोषित टीम इंडियाः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, प्रज्ञान ओझा, अमित मिश्रा, अंजिक्य रहाणे, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed