{"_id":"126c13e9194a422c9f6cbda08664faaa","slug":"team-india-aim-to-stop-batting-collapse-during-slog-over-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद भी कप्तान धोनी टीम से हैं निराश!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद भी कप्तान धोनी टीम से हैं निराश!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Feb 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया भले ही इस समय 2 बड़ी जीत के साथ जबर्दस्त उत्साह में हो लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
जीत की लिहाज से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार चल रहा है, बावजूद इसके धोनी और टीम प्रबंधन एक ऐसी समस्या से परेशान हैं जिसे वह यूएई के खिलाफ मैच से दूर होते देखना चाहेंगे। चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जोरदार जीतों के बावजूद डेथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाजी उतना क्लिक नहीं कर पाई जितना उससे अपेक्षा की जा रही थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ एक समय टीम का स्कोर 45.2 ओवरों में 2 विकेट पर 273 था लेकिन टीम अंतत: 7 विकेट पर 300 ही बना पाई। इस दौरान उसने 5 विकेट गंवा दिए। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 43.3 ओवरों में 2 विकेट पर 261 रन था लेकिन 48.5 ओवरों तक पहुंचते-पहुंचते स्कोर 7 विकेट पर 302 रन हो गया और टीम 7 विकेट पर 307 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
डेथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाजी के सही क्लिक न कर पाने की वजह से टीम दोनों मैचों में संभवत: बीस रन कम हासिल कर पाई लेकिन नाकआउट दौर में यह टीम को नुकसान पहुंचा सकता है। धोनी स्लॉग ओवरों में बल्लेबाजों की नाकामी पर अपनी निराशा दिखा चुके हैं। वह चाहेंगे कि इस समस्या का निजात यूएई के खिलाफ मैच से मिल जाए।
कोच फ्लेचर के बगैर यूएई के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रशिक्षक डंकन फ्लेचर अपने ससुर के देहांत के कारण बृहस्पतिवार को घर दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए हैं। वह शनिवार को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच में उपस्थित नहीं रहेंगे।
मीडिया मैनेजर डॉ. आरएन बाबा ने बताया कि फ्लेचर के वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मार्च को होने वाले मैच से पहले वापस लौटने की उम्मीद है। फ्लेचर की अनुपस्थिति में अभ्यास सत्र का काम तीन सहायक प्रशिक्षक भरत अरुण, आर श्रीधर और संजय बांगड़ संभालेंगे। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री नीतिगत पक्ष संभालेंगे।
मीडिया मैनेजर डॉ. आरएन बाबा ने बताया कि फ्लेचर के वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मार्च को होने वाले मैच से पहले वापस लौटने की उम्मीद है। फ्लेचर की अनुपस्थिति में अभ्यास सत्र का काम तीन सहायक प्रशिक्षक भरत अरुण, आर श्रीधर और संजय बांगड़ संभालेंगे। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री नीतिगत पक्ष संभालेंगे।