फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India a Win Away From Becoming World No. 1 in Tests Again

बस एक जीत और! टीम इंडिया फिर से बन जाएगी नंबर वन

Tue, 27 Sep 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Team India a Win Away From Becoming World No. 1 in Tests Again
विराट कोहली - फोटो : getty

वेस्टइंडीज में बारिश के कारण महज 6 दिन में ही टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन टीम का दर्जा गंवाने के बाद अब टीम इंडिया के पास शानदार मौका है कि वह फिर से शीर्ष पायदान पर काबिज हो जाए।

विज्ञापन


जुलाई-अगस्त में कैरेबियाई धरती पर खेली गई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में नंबर वन का ताज बनाए रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 3-0 से सीरीज जीतनी थी, लेकिन चौथा टेस्ट बारिश के कारण धुल जाने से टीम इंडिया की योजना पर पानी फिर गया। चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले ही टीम इंडिया को नंबर वन की रैंकिंग मिली थी, लेकिन मैच के ड्रॉ पर खत्म होने से पाकिस्तान के हाथों भारत ने यह रैंकिंग गंवा दी।
विज्ञापन


अब टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है और पहला टेस्ट 197 रनों के बड़े अंतर से जीतने के बाद एक बार फिर उसका नंबर वन टीम बनने का सुनहरा मौका आ गया है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को टेस्ट में पहले पायदान पर पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी नई टेस्ट रैंकिंग के अनुसार, अगर भारतीय क्रिकेट टीम 30 सितंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस में शुरू हो रहे टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है तो वह सीरीज पर कब्जा करने का साथ ही नंबर वन टीम भी बन जाएगी।

कोलकाता में शानदाप प्रदर्शन अश्विन को भी बना सकता है नंबर वन

Team India a Win Away From Becoming World No. 1 in Tests Again
आर अश्विन - फोटो : PTI

विराट कोहली की टीम इंडिया इस समय नंबर वन टीम पाकिस्तान से सिर्फ एक अंक पीछे है और सीरीज में जीत के साथ ही वह अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी से यह सिंहासन छीन लेगी। दूसरी ओर कानपुर टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत की झोली में मैच डालने वाले रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर आईसीसी की गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। अश्विन इसी मैच से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने हैं। मैच में अश्विन के 225 रन देकर 10 विकेट लेने से उनकी गेंदबाजी रैंकिंग में सुधार आया है।

अश्विन दुनिया के नंबर एक गेंदबाज डेल स्टेन से महज 7 अंक पीछे हैं जबकि वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को तीसरे नंबर पर ढकेलने वाले से एक अंक आगे हैं। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर हैं।

कोलकाता टेस्ट में प्रभावशाली प्रदर्शन कर अश्विन एक बार फिर नंबर वन गेंदबाज का ताज हासिल कर सकते हैं। अगर वह ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो 2016 में दूसरी बार नंबर वन गेंदबाज बनेंगे। वह पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जोरदार प्रदर्शन की दम पर पहली बार नंबर गेंदबाज बने थे। बतौर ऑलराउंडर वह पहले पायदान पर हैं ही। रविंद्र जडेजा तीसरे नंबर गेंदबाज हैं।  

टीम इंडिया के शीर्ष 3 बल्लेबाजों में शामिल नहीं हैं कोहली

Team India a Win Away From Becoming World No. 1 in Tests Again
विराट कोहली - फोटो : PTI

आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। अजिंक्य रहाणे अभी भी भारत के शीर्ष बल्लेबाज हैं और वह बल्लेबाजी में 11वें पायदान पर बने हुए हैं। वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा आगे बढ़ने में सफल रहे हैं। विजय और पुजारा की जोड़ी पिछले 10 वर्ष में ऐसी पहली जोड़ी बनी जिसने दोनों पारियों में शतकीय साझेदारी निभाई। इन बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में अर्द्धशतक जमाए। इससे वे से संयुक्त 16वें स्थान पर पहुंच गए।

चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय संयुक्त रूप से 20वें से 16वें नंबर पर आ गए हैं। जबकि कप्तान विराट कोहली (20वें नंबर) पर खिसक गए। कोहली भारत के शीर्ष 4 बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं। वह कानपुर की दोनों पारियों में खास कुछ नहीं कर पाने से चार स्थान खिसककर 20वें स्थान पर लुढ़क गए। एक अन्य सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 57वें स्थान पर पहुंच गए। रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ और वह 52वें स्थान पर आ गए हैं। 

बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 75 और 25 रन की पारियां खेलीं। वह इंग्लैंड के जोए रूट से एक अंक आगे हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ 906 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को छोड़कर न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज को रैंकिंग में फायदा नहीं मिला है। 

कानपुर टेस्ट में 40 रन की पारी खेलने के बाद आर अश्विन ने ऑलराउंडरों की सूची में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उनकी रैटिंग 450 हो गई है जो उनके करियर की अब तक की श्रेष्ठ रैटिंग है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से 66 अंक पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed