{"_id":"c073fcd2-080b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"taufel-to-retire-after-world-twenty20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कप के बाद सन्यास लेंगे टाफेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद सन्यास लेंगे टाफेल
कोलंबो/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान पर अपने मजबूत फैसलों के लिए फेमस आस्ट्रेलिया के साइमन टाफेल ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टाफेल सात अक्टूबर तक चलने वाले वर्ल्ड कप के बाद अंपायरिंग की भूमिका में नजर नहीं आऐंगे। हालांकि साइमन एक भूमिका से हटने के तुरंत बाद नई भूमिका अदा करने के लिए अभी से तैयार है।
आईसीसी ने बताया कि साइमन मैदान के बाहर रहकर अंपायरों के प्रदर्शन और ट्रेनिंग मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। हांलांकि सन्यास की घोषणा करने के बाद साइमन ने कहा कि मैं कुछ निजी और पेशेवर कारणों से अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग के करियर से सन्यास ले रहा हूं। मेरी पत्नी और बच्चों ने मेरे करियर में मुझे काफी मदद की है और अब समय आ गया है कि मैं कुछ समय उनके साथ गुजारूं।
कैरियर पर एक नजर
उम्र - 41 साल
अंपायरिंग की शुरुआत - 1999
पहला मैच- आस्ट्रेलिया- श्रीलंका वनडे, कुल- 174
पहला टेस्ट मैच- आस्ट्रेलिया- वेस्टइंडीज, कुल- 74