{"_id":"5c0675debdec224177354886","slug":"tatenda-taibu-returns-on-cricket-field-after-6-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की ख्वाहिश ने क्रिकेटर को किया बल्ला उठाने पर मजबूर, 6 साल बाद मैदान पर हो रही वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटे की ख्वाहिश ने क्रिकेटर को किया बल्ला उठाने पर मजबूर, 6 साल बाद मैदान पर हो रही वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
tatenda taibu
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और चयनकर्ताओं के पूर्व संयोजक ततेंदा तायबू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के छह साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर श्रीलंका की घरेलू क्रिकेट टीम बादुरालिया सीसी के लिए प्रथम श्रेणी मैचों में खेलेंगे।
विज्ञापन
इएसपीएनक्रिकइंफों की खबर के मुताबित तायबू ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने बेटे ततेंडा जूनियर के लिए मैदान पर वापसी कर रहे है। टेस्ट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले तायबू ने अपने 11 साल के करियर में 28 टेस्ट और 150 एकदिवसीय खेले है।
विज्ञापन
उन्होंने 2012 में 29 साल की उम्र में चर्च में काम पर ध्यान देने के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तायबू ने कहा, 'मेरा बेटा ततेंदा जूनियर हमेशा मुझ से पूछता है कि मैं कैसा क्रिकेट खेलता हूं, अब वह इस खेल में दिलचस्पी ले रहा है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जब मैं खेलता था तब वह बहुत छोटा था और उसे मेरा खेल देखना का मौका नहीं मिला। मैं पूरी तरह से फिट हू औ मुझे लगता है कि मैं अब भी सबसे फिट क्रिकेटरों में से हूं । मुझे लगा कि उसे (ततेंदा जूनियर) दिखाऊं कि मैं कैसा खेलता हूं।'