{"_id":"ffa55360-bafd-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"talks-on-induction-of-10th-ipl-team-to-be-held-soon-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शामिल होगी आईपीएल में 10वीं टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जल्द शामिल होगी आईपीएल में 10वीं टीम
जबलपुर/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि लीग में नई टीम को शामिल करने पर बातचीत जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि संभव है कि लीग के इस सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद इस मसले पर बैठक हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लीग में 10वीं टीम को शामिल करने पर बातचीत मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद होगी।’ शुक्ला ने साथ ही कहा कि नई टीम के शामिल होने के बाद भी इसके मौजूदा प्रारूप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और एक टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
आईपीएल को फुटबाल के बाद दुनिया का सबसे मशहूर टूर्नामेंट बताते हुए शुक्ला ने कहा कि इसका प्रसारण 198 देशों में किया जाता है।
आईपीएल अध्यक्ष की मानें तो बीसीसीआई ने इस बार दूसरे खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को 50 करोड़ रुपये दिए हैं लेकिन आयकर विभाग ने इस पर आपत्ति जताते हुए ऐसा करने से मना किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि बीसीसीआई ने इस बार आयकर विभाग को 950 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन