{"_id":"5be03ff2bdec2269637c2472","slug":"taijul-islam-get-five-wicket-against-zimbabwe-in-second-inning","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइजुल के दम पर बांग्लादेश की मैच में वापसी, दूसरी पारी में चटकाए पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ताइजुल के दम पर बांग्लादेश की मैच में वापसी, दूसरी पारी में चटकाए पांच विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
taizul islam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइजुल इस्लाम ने पहली पारी में छह विकेट के बाद दूसरी पारी में भी पांच विकेट चटकाकर बांग्लादेश को जिंबाब्वे के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन वापसी दिलाई लेकिन इसके बावजूद मेजबान टीम को जीत के लिए यहां रिकार्ड लक्ष्य हासिल करना होगा।
विज्ञापन
ताइजुल ने 62 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे जिंबाब्वे की टीम दूसरी पारी में 181 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश ने जिंबाब्वे की पहली पारी के 282 रन के जवाब में सिर्फ 143 रन बनाए थे जिससे मेजबान टीम को 321 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 26 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लिटन दास 14 जबकि इमरूल कायेस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए 295 रन और बनाने हैं। बांग्लादेश में कभी किसी टीम ने चौथी पारी में इतने रन बनाकर मैच नहीं जीता है। घरेलू सरजमीं पर लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सबसे बड़ी जीत 101 रन बनाकर जिंबाब्वे के खिलाफ ही 2014 में दर्ज की थी।
विज्ञापन
ताइजुल के अलावा बांग्लादेश की ओर से आफ स्पिनर मेहदी हसन ने 48 रन देकर तीन जबकि बायें हाथ के स्पिनर नजमुल हसन ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। जिंबाब्वे की ओर से कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा ने पारी की शुरुआत करते हुए सर्वाधिक 48 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।