Virat Kohli Retired : खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने किया बड़ा एलान, टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:43 AM IST
सार
Virat Kohli Retirement T20 International Cricket : भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। पूरे विश्वकप में अपनी फॉर्म से जूझते रहे विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें प्रशंसक क्यों 'किंग कोहली' कहते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल करने के बाद कोहली ने अपने चाहने वालों को चौंकाते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर पारी का विस्फोटक आगाज किया। मुकाबले से पहले कोहली के बारे में जब कप्तान रोहित से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी है। कोहली ने कप्तान की बात सही साबित कर दिखाई। 125 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के इस शानदार सफर को विराम देने की घोषणा करने वाले कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट करियर पर एक नजर
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला