फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup: This former player who was part of the World Cup winning team said, Kohli will play in the Worl

T20 World cup: विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, कोहली विश्व कप में खेलेंगे

Sun, 17 Mar 2024 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कोहली का इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है और ऐसा भी खबरें आई थी कि मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर कोहली को इस बात के लिए मना रहे हैं कि वह युवाओं को मौका देने के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा ना लें।

विज्ञापन
T20 World cup: This former player who was part of the World Cup winning team said, Kohli will play in the Worl
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लिए अबतक पांच टी20 विश्व कप खेल चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कोहली का इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है और ऐसा भी खबरें आई थी कि मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर कोहली को इस बात के लिए मना रहे हैं कि वह युवाओं को मौका देने के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा ना लें। हालांकि इस संबंध में अबतक ना तो टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और ना ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड या खुद कोहली की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इस बीच, 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने कोहली के टीम में शामिल होने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 
विज्ञापन


पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों में मिला हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए चीजें थोड़ी जटिल हो गई हैं। 2022 टी20 विश्व कप के बाद रोहित और कोहली पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में खेले जहां रोहित ने आक्रमकता के साथ बल्लेबाजी की, जबकि कोहली अपना प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। कुछ दिनों पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि भारत टी20 विश्व कप में रोहित की कप्तानी में ही खेलने उतरेगा, लेकिन उन्होंने कोहली को लेकर कुछ भी नहीं कहा जिससे उनके टीम में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों को बल मिला। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अगर कोहली 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


'रोहित हर हाल में कोहली को टीम में लेना चाहते हैं'
पूर्व भारतीय खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि रोहित शर्मा कोहली के साथ पूरी तरह से खड़े हैं और रोहित ने कहा कि वह चाहते हैं कोहली हर हाल में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हों। आजाद के इस बयान के बाद लगता है कि कोहली को शामिल करने को लेकर फैसला करना अब महज औपचारिकता है। आजाद ने एक्स पर लिखा, जय शाह चयनकर्ता नहीं है तो फिर उन्होंने क्यों अगरकर को यह जिम्मेदारी दी है कि वह अन्य चयनकर्ता और कोहली को टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के लिए मनाएं। अगर सूत्रों की मानें तो अगरकर ना खुद को और ना ही अन्य चयनकर्ताओं को इस चीज के लिए मना पाए हैं। जय शाह ने रोहित से भी कहा, लेकिन रोहित ने साफ कहा कि उन्हें हर हाल में कोहली टीम में चाहिए। कोहली टी20 विश्व कप में खेलेंगे और टीम चयन से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ भारत करेगा अभियान की शुरुआत
भारत टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा। भारतीय टीम इसके बाद पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा से क्रमशः नौ, 12 और 15 जून को भिड़ेगी। 

  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed