फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup starts in Australia from today all eyes on Asian champions Sri Lanka and West Indies in 1st roun

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप आज से, पहले राउंड में एशियाई चैंपियन श्रीलंका, वेस्टइंडीज पर नजर

Sun, 16 Oct 2022 03:34 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलोंग (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलोंग (ऑस्ट्रेलिया) Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Oct 2022 03:34 AM IST
सार

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा पहले राउंड में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएई की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से चार टीमें सुपर-12 के लिए आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
T20 World Cup starts in Australia from today all eyes on Asian champions Sri Lanka and West Indies in 1st roun
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में आज यानी 16 अक्तूबर से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 45 मुकाबले होने हैं। इसकी शुरुआत पहले राउंड से होगी। इसमें आठ टीमें कुल 12 मैच खेलेंगी। दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी वेस्टइंडीज और एशियाई चैंपियन श्रीलंका की किस्मत इस राउंड में दांव पर होगी। श्रीलंका की टीम 2014 में खिताब जीत चुकी है। दोनों टीमें सुपर-12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। इस कारण उन्हें पहले राउंड में खेलना होगा।
विज्ञापन


श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा इस राउंड में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएई की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से चार टीमें सुपर-12 के लिए आगे बढ़ेंगी। टूर्नामेंट का आगाज श्रीलंका और नामीबिया के बीच होने वाले मैच से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से गीलोंग में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर रविवार को ही यूएई और नीदरलैंड के बीच होगा। इस मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी।
विज्ञापन

श्रीलंका बनाम नामीबिया हेड टू हेड

T20 World Cup starts in Australia from today all eyes on Asian champions Sri Lanka and West Indies in 1st roun
श्रीलंका बनाम नामीबिया - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमें टी20 इतिहास में दूसरी बार ही आमने-सामने होंगी। पिछले साल ही इनका मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था। तब लंकाई टीम ने जीत हासिल की थी। नामीबिया की टीम उस हार का बदला लेकर उलटफेर करना चाहेंगी। वहीं, श्रीलंका की टीम जीत के साथ शुरुआत कर सुपर-12 के लिए अपनी दावेदारी ठोकना चाहेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफन बार्ड, निकोल लॉफ्टी ईटन, जान फ्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, टैंगेनी लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक, लोहान लौवरेंस, हेलो हां फ्रांस।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इस वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं ये 10 रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बटलर के पास यह मौका
विज्ञापन

यूएई बनाम नीदरलैंड हेड टू हेड

T20 World Cup starts in Australia from today all eyes on Asian champions Sri Lanka and West Indies in 1st roun
नीदरलैंड बनाम यूएई - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के बीच अब तक आठ टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों का पलड़ा बराबरी का रहा है। यूएई ने चार और नीदरलैंड ने भी चार मैच जीते हैं। इस तरह यह मुकाबला दो बराबरी की टीमों के बीच खेला जाएगा। ऐसे में रोमांचक होने की उम्मीद है। पिछली बार जब दोनों का आमना-सामना हुआ था तब नीदरलैंड ने यूएई को दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच में हराया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 
यूएई: सी पी रिजवान (कप्तान), वृत्य अरविंद, चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, आर्यन लकड़ा, जवार फरीद, काशिफ दाउद, कार्तिक मयप्पन, अहमद रजा, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी, साबिर अली, अलीशान शराफू, अयान खान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: सुल्तान अहमद, फहद नवाज, विष्णु सुकुमारन, आदित्य शेट्टी, संचित शर्मा।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीडे, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफन मायबर्ग, तेजा निदामानुरु , मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: कप्तान रोहित ने शमी की फिटनेस को लेकर कही यह बात, बुमराह की भी चोट पर दिया बड़ा अपडेट

भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को

T20 World Cup starts in Australia from today all eyes on Asian champions Sri Lanka and West Indies in 1st roun
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
भारत के मैचों की बात करें तो उसका मुकाबला 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम 15 साल बाद टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह पिछली बार 2007 में पहले वर्ल्ड कप के दौरान चैंपियन बनी थी।

शेड्यूल, मैदान और लाइव स्ट्रीमिंग सहित टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ जानें...

पहला राउंड कब शुरू होगा?


टी20 वर्ल्ड कप का पहला राउंड 16 अक्तूबर (रविवार) से शुरू होगा।

पहले राउंड में कौन-सी टीमें भाग लेंगी?

ग्रुप ए- यूएई, नीदरलैंड, नामीबिया, श्रीलंका।

ग्रुप बी- वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे।

सुपर-12 के मुकाबले कब शुरू होंगे?

सुपर-12 के मुकाबले शनिवार 22 अक्तूबर को शुरू होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे?

मैचों की मेजबानी के लिए सात स्थानों को चुना गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, कार्दिनिया पार्क स्टेडियम, द गाबा, एडिलेड ओवल, बेलेरिव ओवल और पर्थ स्टेडियम में मैच होंगे।

T20 World Cup starts in Australia from today all eyes on Asian champions Sri Lanka and West Indies in 1st roun
टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी - फोटो : अमर उजाला
सुपर-12 कौन-सी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी?

ग्रुप-1:  इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, ग्रुप ए विजेता और ग्रुप बी उप-विजेता।

ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप ए उप-विजेता और ग्रुप बी विजेता।

टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल नौ और 10 नवंबर को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed