फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Shardul Thakur replaces Axar Patel in Team India’s World Cup squad

T20 World Cup: अक्षर की जगह शार्दुल भारतीय टीम में शामिल, वेंकटेश समेत आठ खिलाड़ी भी यूएई में रहेंगे

Wed, 13 Oct 2021 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Oct 2021 05:18 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अक्षर पटेल की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं, अक्षर को शार्दुल की जगह स्टैंडबाई खिलाड़ियों की लिस्ट में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Shardul Thakur replaces Axar Patel in Team India’s World Cup squad
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अक्षर पटेल की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं, अक्षर को शार्दुल की जगह स्टैंडबाई खिलाड़ियों की लिस्ट में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

आईपीएल के प्रदर्शन पर लिया गया फैसला
भारतीय क्रिकेट की मुख्य चयन समिति ने बुधवार को इसकी घोषणा की। चयनकर्ताओं ने पिछले महीने नौ सितंबर को टी-20 विश्व कप के स्क्वॉड का एलान किया था। उसमें 15 खिलाड़ी चुने गए थे। हालांकि, इसके बाद हुए आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय रही। इसको देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।

हार्दिक टीम में जगह बचाने में हुए कामयाब
हालांकि, चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या को टीम में बनाया हुआ है। वहीं, ईशान किशन और सूर्यकुमार ने भी आखिरी कुछ मैचों में अच्छी पारी खेल जगह बचाने में कामयाब हुए। नए स्क्वॉड में भी तीन बल्लेबाज, तीन विकेटकीपर, तीन ऑलराउंडर और छह गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के कवर के तौर पर शार्दुल
माना जा रहा है कि शार्दुल को हार्दिक के कवर के तौर पर लाया गया है। हार्दिक पिछले काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्हें अभी टीम में बतौर बल्लेबाजी ही शामिल किया गया है। हालांकि, रोहित शर्मा कह चुके हैं कि हार्दिक जल्द ही गेंदबाजी करना शुरू करेंगे, लेकिन अब तक वह फिट नहीं हो पाए हैं।

ऐसे में शार्दुल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। शार्दुल गेंदबाजी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में 15 मैचों में 8.75 की इकोनॉमी रेट से 18 विकेट चटकाए हैं। शार्दुल ने आईपीएल में अब तक 60 मैचों में कुल 64 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

शार्दुल का अंतरराष्ट्रीय करियर
शार्दुल ने अब तक भारत के लिए चार टेस्ट, 15 वनडे और 21 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 14 विकेट, वनडे में 22 विकेट और टी-20 में 31 विकेट लिए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में टेस्ट में शार्दुल ने 38 की औसत से 190 रन, वनडे में 21.4 की औसत से 107 रन और टी-20 में 34.5 की औसत से 69 रन बनाए हैं। 

तीन स्टैंडबाई खिलाड़ी और आठ नेट बॉलर्स
वहीं, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2021 के आठ स्टार खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया के साथ बनाए रखा है। यह सभी आठ खिलाड़ी यूएई में टीम की तैयारी में मदद करेंगे। इनमें ज्यादातर नेट बॉलर्स भी हैं। जरूरत पड़ने पर इनमें से किसी को स्क्वॉड में भी शामिल किया जा सकता है।

  • टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
  • स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल
  • टीम इंडिया की मदद के लिए ये खिलाड़ी यूएई में रुकेंगे: अवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद और कृष्णप्पा गौतम।
  • मेंटर: महेंद्र सिंह धोनी, कोच: रवि शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed