फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Shaheen Afridi met Indian fans in the style of father-in-law Shahid Afridi

T20 World Cup: 'ससुर' शाहिद अफरीदी के अंदाज में भारतीय फैन्स से मिले शाहीन, ऐसा कर लोगों का जीता दिल

Wed, 09 Nov 2022 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Nov 2022 04:29 PM IST
सार

सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखकर लोगों को शाहीन के होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी की याद आ गई।

विज्ञापन
T20 World Cup: Shaheen Afridi met Indian fans in the style of father-in-law Shahid Afridi
शाहीन अफरीदी और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहा है। पाकिस्तान की टीम किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंची। काफी समीकरण उसके पक्ष में गए। सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखकर लोगों को शाहीन के होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी की याद आ गई।
विज्ञापन


दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जब पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंची तो काफी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे। इस दौरान लोग शाहीन अफरीदी से भी मिले। इनमें कुछ भारतीय फैन्स भी शामिल थे। वायरल हो रही तस्वीरों में शाहीन एक फैन को भारतीय झंडे पर ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं। जैसे ही इसकी तस्वीर वायरल हुई, वैसे ही फैन्स को शाहिद अफरीदी की याद आ गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद ने स्विट्जरलैंड में एक फ्रैंडली मैच के बाद भारतीय फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। साथ ही ऑटोग्राफ भी देते नजर आए थे। शाहीन शुरुआती कुछ मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच से फॉर्म में लौटे। उन्होंने बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed