फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Rohit Sharma becomes third Indian to captain in 50 T20I matches equals Virat Kohli

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली की बराबरी की

Sun, 06 Nov 2022 02:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

रोहित शर्मा के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला यादगार नहीं रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का तो फैसला किया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 13 गेंद पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए।

विज्ञापन
T20 World Cup Rohit Sharma becomes third Indian to captain in 50 T20I matches equals Virat Kohli
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार (छह नवंबर) को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरते ही टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उन्होंने 50 मैच पूरे कर लिए। इस मामले में रोहित ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली। रोहित इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के नौवें और भारत के तीसरे कप्तान हैं।
विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 2007 से 2016 तक 72 मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान टीम इंडिया को 41 में जीत और 28 में हार मिली थी। एक मैच टाई रहा था और दो मुकाबले में नतीजा नहीं निकला था। विराट कोहली बतौर कप्तान 50 में से 30 मैच जीते थे और 16 हारे थे। दो मैच टाई रहे थे। दो मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका फिर बने चोकर्स, नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार, टी20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं। उन्होंने 76 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान कंगारू टीम को 40 में जीत और 32 में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है और तीन में नतीजा नहीं आया। उनके बाद धोनी ने 72, इयॉन मोर्गन ने 72, केन विलियम्सन ने 67, बाबर आजम ने 64, विलियम पोर्टरफील्ड ने 56, असगर अफगान स्टनिकजई ने 52 और कोहली ने 50 मैचों में कप्तानी की है।

ये भी पढ़ें: Danushka Gunathilaka: श्रीलंका का बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, दुष्कर्म का लगा है आरोप
विज्ञापन

रोहित शर्मा के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला यादगार नहीं रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का तो फैसला किया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 13 गेंद पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने वेलिंग्टन मसाकाद्जा के हाथों कैच कराया। रोहित अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए। वह पाकिस्तान के खिलाफ चार, नीदरलैंड के खिलाफ 53, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15, बांग्लादेश के खिलाफ दो और जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed