फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka T20 World Cup cricketer Danushka Gunathilaka arrested in Sydney

Danushka Gunathilaka: श्रीलंका का बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, दुष्कर्म का लगा है आरोप

Sun, 06 Nov 2022 08:42 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Nov 2022 08:42 AM IST
सार

गुणतिलका 2018 में इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्ण के मामले में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Sri Lanka T20 World Cup cricketer Danushka Gunathilaka arrested in Sydney
दनुष्का गुणतिलका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। श्रीलंकाई टीम शनिवार (पांच नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने श्रीलंकाई टीम के सूत्रों के मुताबिक बताया कि गुणतिलका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Virat Kohli Birthday: मुंबई के एक फैन ने 5000 गेंदों से बनाई विराट कोहली की तस्वीर, देखकर हैरान जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।

ये भी पढ़ें: Kohli Birthday: जन्मदिन पर कोहली ने बताया मीठे में उन्हें क्या है पसंद? खुद को 'महान' कहे जाने पर दिया ये जवाब

गुणतिलका 2018 में इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्ण के मामले में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी। हालांकि, पुलिस ने तब गुणतिलका की संलिप्तता को खारिज कर दिया था। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन उनके को दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed