फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs NED South Africa out of T20 World Cup 2022 after 13 runs loss Netherlands in Adelaide

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका फिर बने चोकर्स, नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार, टी20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर

Sun, 06 Nov 2022 10:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Nov 2022 10:23 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन अफ्रीकी टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
SA vs NED South Africa out of T20 World Cup 2022 after 13 runs loss Netherlands in Adelaide
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा बोल्ड हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रविवार (छह नवंबर) को अपेक्षाकृत कमजोर मानी जानी वाली टीम नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। उसने 13 रनों से जीत हासिल की। इस हार के बाद अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई। सुपर-12 के शुरुआती मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम अब सेमीफाइनल में दिखाई नहीं देगी।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन अफ्रीकी टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

नीदरलैंड को मिली थी शानदार शुरुआत
नीदरलैंड को ओपनर स्टीफन मायबर्ग और मैक्स ओडाड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंद पर 58 रन की साझेदारी की। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मायबर्ग 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडेन मार्कराम ने रिले रूसो के हाथों कैच कराया। मैक्स ओडाड ने इसके बाद टॉम कूपर के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंद पर 39 रन जोड़े। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर केशव महाराज ने ओडाड को कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। ओडाड ने 29 रन बनाए। उनके आउट होने के कुछ देर बाद टॉम कूपर भी 19 गेंद पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी महाराज ने आउट किया।

IND vs ZIM Melbourne Weather: क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान मेलबर्न में बारिश होगी? ऐसा रहेगा मौसम का हाल

एकरमैन ने टीम को 150 के पार पहुंचाया
112 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कॉलिन एकरमैन ने एक तरफ से मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 26 गेंद पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। दूसरे छोर पर बास डी लीड एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सात गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए। एनरिच नोर्त्जे और एडेन मार्कराम को एक-एक सफलता मिली।

KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फेल
दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज इस अहम मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सका। अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने अपने विकेट गंवाए। अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed