फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup PNG team players got emotional after listnenig their national anthem

टी-20 वर्ल्डकप: मैदान में अपना राष्ट्रगान सुन भावुक हो गए पापुआ न्यू गिनी टीम के खिलाड़ी, पहली बार वर्ल्डकप का हिस्सा बनी है यह टीम

Sun, 17 Oct 2021 07:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 07:13 PM IST
सार

पापुआ न्यू गिनी के खिलाड़ियों की रोते हुए तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह टीम पहली बार वर्ल्डकप खेल रही है। इस वजह से अपना राष्ट्रगान सुनकर खिलाड़ी भावुक हो गए थे। 

विज्ञापन
T20 World Cup PNG team players got emotional after listnenig their national anthem
अपना राष्ट्रगान सुनकर पापुआ न्यू गिनी के खिलाड़ी भावुक हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत हो चुकी है और इस टूर्नामेंट का पहला मैच ओमान में खेला गया। इस दौरान अपना पहला वर्ल्डकप खेल रही पापुआ न्यू गिनी टीम के खिलाड़ी भावुक हो गए। पहले मैच में ओमान के खिलाफ पापुआ न्यू गिनी की टीम मैदान में उतरी तो अपना राष्ट्रगान सुनते ही इस टीम के खिलाड़ी भावुक हो गए। यह टीम पहली बार वर्ल्डकप खेल रही है। पापुआ न्यू गिनी ने साल 2015  में क्रिकेट खेलना शुरू किया है और अक्सर छोटी टीमों के खिलाफ ही मैच खेलती है। पहली बार यह टीम बड़े मंच पर क्रिकेट खेल रही है। इसी वजह से खिलाड़ी अपना राष्ट्रगान सुनकर भावुक हो गए थे।
विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी के खिलाड़ियों के रोने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो को देखकर तारीफ कर रहे हैं। नए देशों को अच्छा करते देख सभी फैंस को अच्छा लग रहा है। 
विज्ञापन

पहले ही मैच में 10 विकेट से हारी पापुआ न्यू गिनी 

T20 World Cup PNG team players got emotional after listnenig their national anthem
पापुआ न्यू गिनी के खिलाड़ियों की रोते हुए तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
पापुआ न्यू गिनी को अपने पहले ही मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी ने 129 रन बनाए थे। कप्तान असद वाला ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए थे। इसके जवाब में दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप खेल रहे ओमान ने शानदार खेल दिखाया और बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। ओमान के लिए जतिंदर सिंह ने 73 और अकिब इलियास ने 50 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed