फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay Shah says Due to the COVID situation we may shift the T20 World Cup scheduled in India to UAE

फैंस के लिए बुरी खबर: भारत में नहीं हो सकता टी-20 विश्व कप, जय शाह ने अटकलों पर लगाई मुहर

Sat, 26 Jun 2021 03:55 PM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Jun 2021 03:55 PM IST
सार

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना की स्थिति के कारण हम भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन को यूएई में शिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay Shah says Due to the COVID situation we may shift the T20 World Cup scheduled in India to UAE
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सोलह टीमों के बीच इस साल होने वाला टी20 विश्व कप 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक यूएई में हो सकता है। माना जा रहा है कि स्थगित आईपीएल-14 के मैच 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक यूएई में होंगे और उसके बाद विश्व कप का आजोजन होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'देश में कोरोना की स्थिति के कारण हम भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन को यूएई में शिफ्ट कर सकते हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम जल्द ही अंतिम फैसला लेंगे।'

विज्ञापन

 

पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा। पहले दौर में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई : मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राउंड-1 में 12 मैच होंगे जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आठ  टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) में से क्वालिफाई हुईं चार टीमें शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20 टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। पहला दौर यूएई के एक स्थल के अलावा ओमान में होगा जिससे सुपर 12 के मैचों के लिए यूएई के मुख्य मैदानों की पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।  

सुपर-12 चरण में होंगे 30 मैच 
सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है।  सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed