फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Indian team will go down to finalize the batting order in the last warm-up match against Australia

टी20 विश्व कप : भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी अभ्यास मैच में बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप देने के लिए उतरेगी

Wed, 20 Oct 2021 07:59 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 07:59 AM IST
सार

टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता करने के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज दूसरा और आखिरी अभ्यास मैच खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को अभ्यास मैच से पहले ही कोहली ने कहा था कि शीर्ष तीन स्थान तय है जिसमें केएल राहुल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे जबकि कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे।
 

विज्ञापन
T20 World Cup: Indian team will go down to finalize the batting order in the last warm-up match against Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अभ्यास मैच - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

विस्तार

पिछले मैच में जीत के साथ टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता करने वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप देने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन


रोहित फिर उतरेंगे ओपनिंग पर
भारत को टूर्नामेंट के पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान से खेलना है। बतौर कप्तान विराट कोहली और कोच के तौर पर रवि शास्त्री का यह आखिरी टूर्नामेंट है। इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को अभ्यास मैच से पहले ही कोहली ने कहा था कि शीर्ष तीन स्थान तय है जिसमें केएल राहुल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे जबकि कोहली तीसरे नंबर पर उतरेंगे।
विज्ञापन


ऋषभ और सूर्यकुमार के क्रम को लेकर उधेड़बुन जारी  
इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत में 70 रन की पारी खेलने वाले युवा इशान किशन अंतिम एकादश में चयन का दावा पुख्ता कर चुके हैं। ऋषभ पंत (नाबाद 29) को सूर्यकुमार यादव से ऊपर भेजा गया था और अब देखना है कि वह बुधवार को किस क्रम पर उतरते हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं की लिहाजा इस मैच में वह हाथ आजमाना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी
चर्चा का विषय हार्दिक पंड्या बने हुए हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ सहज नहीं दिखे। वह गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं तो देखना यह होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन क्या उन्हें विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में उतारता है। उनकी गेंदबाजी के बिना भारत को छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी खलेगी चूंकि पांच गेंदबाजों में से एक के विफल रहने पर जरूरत पड़ सकती है।

रनों पर रखना होगा अंकुश
इंग्लैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने 54 रन दिए थे लेकिन जसप्रीत बुमराह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे। मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए लेकिन महंगे साबित हुए। राहुल चाहर भी काफी महंगे रहे। मौजूदा फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने के बाद से भारत लगातार आठ सीरीज में अपराजेय रहा है। 

  • 45 मैच जीते हैं भारत ने 2016 टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में 72 में से 
  • 11 विकेट लिए हैं नौ मैचों आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड ने


टीमें - 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋ षभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्त्रस्वर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वीपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा।



ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को पहले अभ्यास मैच में तीन विकेट से हराया। डेविड वॉर्नर का खराब फॉर्म हालांकि आईपीएल के बाद यहां भी जारी रहा और वह पहली गेंद पर आउट हो गए। एडम जांपा (2/17) और केन रिचर्डसन (3/24) ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज विफल रहे। एश्टन एगर (23 रन, 18 गेंद), मिशेल स्टार्क (13 रन, 9 गेंद) और इंगलिस (08*, दो गेंद) ने आखिर में टीम को जीत दिलाई।क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया कभी बड़ी ताकत नहीं रहा है। देखना है कि इस विश्व कप में वह क्या कमाल दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed