फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup IND vs NZ: Indian cricket captain virat kohli post match reactions after defeat against new zealand

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को मिली करारी हार, कप्तान कोहली ने बताए हार के कारण

Mon, 01 Nov 2021 12:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Nov 2021 12:50 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार और उसके कारणों पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगा हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई।'

विज्ञापन
T20 World Cup IND vs NZ: Indian cricket captain virat kohli post match reactions after defeat against new zealand
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। दुबई में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 33 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। भारत की लगातार दो हार के बाद अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के लिए अब नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो गई है और अब उसे किसी चमत्कार की उम्मीद ही रहेगी। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 110 रन ही बना पाई। भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया और ज्यादा देर तक क्रीज नहीं पाए। बल्लेबाजों के बाद छोटे स्कोर का बचाव करने उतरे गेंदबाजों ने भी कुछ खास नहीं किया और कमजोर नजर आए।
विज्ञापन


मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार और उसके कारणों पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगा हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई। न्यूज़ीलैंड ने पहले ही ओवर से हमपर दबाव बनाया। हम जब भी आक्रमण करने गए तब हमने विकेट गंवाए। हमारी बॉडी लैंग्वेज शुरू से ही खराब थी। हमारे बल्लेबाज शॉट्स खेलने में हिचकिचा रहे थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'जब आप भारत के लिए खेलते हैं तब प्रशंसकों की उम्मीदें हम पर होती है। जो भी भारत के लिए खेलता है उसे उन उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए खेलना पड़ता है। इसलिए उम्मीदों के दबाव को बहाना नहीं बना सकते। न्यूजीलैंड की टीम ने हमसे बेहतर खेल दिखाया और जीत के हकदार थे। आने वाले मैचों में हम सकारात्मक खेल दिखाएं। हमें ख़ुद पर भरोसा करना होगा और आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed