{"_id":"6371da1fc70cc115741397b1","slug":"t20-world-cup-final-shahid-afridi-came-in-the-midst-of-the-tussle-between-shoaib-akhtar-and-mohammed-shami","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: शोएब अख्तर और मोहम्मद शमी की तनातनी के बीच आए शाहिद अफरीदी, कहा-ऐसी चीजों से फैलती है नफरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: शोएब अख्तर और मोहम्मद शमी की तनातनी के बीच आए शाहिद अफरीदी, कहा-ऐसी चीजों से फैलती है नफरत
Mon, 14 Nov 2022 11:33 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:33 AM IST
सार
शोएब अख्तर ने हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शमी ने लिखा, ''सॉरी भाई! इसे ही कर्मा कहते हैं।'' यह मामला वहीं से आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
शोएब अख्तर, मोहम्मद शमी, शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विटर पर ट्रोल कर दिया था। उसके बाद यह मामला आगे ही बढ़ता जा रहा है। अख्तर ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक कमेंट को शेयर कर शमी को जवाब दिया। अब इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की भी एंट्री हो गई है।
शमी-अख्तर के बीच क्या है पूरा मामला?
शोएब अख्तर ने हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शमी ने लिखा, ''सॉरी भाई! इसे ही कर्मा कहते हैं।'' कुछ ही घंटों के अंदर शमी के इस जवाब को लाखों सोशल मीडिया यूजर ने लाइक किया और इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया। फिर बारी अख्तर की थी। उन्होंने हर्षा भोगले के एक बयान को शेयर किया। इसमें हर्षा पाकिस्तानी टीम की तारीफ कर रहे थे। अख्तर ने लिखा, ''इसे कहते हैं सेंसिबल ट्वीट।''
विज्ञापन
अफरीदी ने क्या कहा?
अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। इससे नफरत फैलती है। उन्होंने कहा, ''जब आप संन्यास ले चुके होते हैं तभी इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। यहां तो खिलाड़ी अपने टीम के लिए खेल रहा है। उन्हें ऐसी चीजों को जाने देना चाहिए। हमें इन सब चीजों को खत्म करना चाहिए न कि नफरत बढ़ाना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो आम आदमी से क्या उम्मीद रख सकते हैं।''
ये भी पढ़ें: T20 WC: इंग्लैंड ने दो वर्ल्ड कप जीतने के मामले में की वेस्टइंडीज की बराबरी, जानें अब तक किसने जीता टूर्नामेंट
अफरीदी ने आगे यह कहा, ''खेल से हमारे रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। हम इनके (भारतीय खिलाड़ी) साथ खेलना चाहते हैं। इन खिलाड़ियों को हम पाकिस्तान में देखना चाहते हैं। इसलिए ऐसी चीजें नहीं करना चाहिए।''
ये भी पढ़ें: T20 WC: इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 30 साल पुराना हिसाब बराबर किया, दूसरी बार बना टी20 चैंपियन
फाइनल मैच में क्या हुआ?
मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। उसके लिए शान मसूद ने 38 और कप्तान बाबर आजम ने 32 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। सैम करन ने टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।