फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final Pakistan vs England Match Report, Highlights and Turning Points in Hindi

T20 WC: इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 30 साल पुराना हिसाब बराबर किया, दूसरी बार बना टी20 चैंपियन

Sun, 13 Nov 2022 07:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Nov 2022 07:26 PM IST
सार

Pakistan vs England T20 World Cup Final: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इंग्लैंड ने 19वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। अब 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही हराकर बदला ले लिया है। सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइनल में उन्होंने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

फ्लॉप रही पाकिस्तान की बैटिंग

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला अर्धशतक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार चैंपियन बना इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम टी20 में दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले टीम 2010 में भी टी20 चैंपियन बनी थी। तब इंग्लिश टीम के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे। यह ओवरऑल इंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है। 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन भी बनी थी। वहीं, पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल था। 2007 में पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2009 में टीम टी20 चैंपियन बनी थी। अब 2022 में पाकिस्तान की टीम को एकबार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रिजवान और हारिस फ्लॉप रहे

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और 29 पर टीम को पहला झटका लगा। मोहम्मद रिजवान को सैम करन ने बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद हारिस भी कुछ खास नहीं कर सके। हारिस 12 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने तीसरे विकेट के लिए शान मसूद के साथ 39 रन की साझेदारी निभाई। बाबर 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। इसके बाद इफ्तिखार अहमद छह गेंदें खेलकर और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

शादाब और शान मसूद की अच्छी बल्लेबाजी

शादाब खान ने शान मसूद के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। मसूद 28 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शादाब 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज पांच रन और मोहम्मद वसीम जूनियर चार रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी पांच रन और हारिस रऊफ एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन को दो-दो विकेट मिले। स्टोक्स को एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही

138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी खराब रही। पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने इंग्लिश टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने एलेक्स हेल्स को क्लीन बोल्ड किया। हेल्स एक रन बना सके। इसके बाद जोस बटलर ने फिलिप सॉल्ट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी निभाई। हारिस रऊफ ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। सॉल्ट नौ गेंदों में 10 रन बना सके।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बनाया दबाव

इसके बाद नसीम शाह ने जोस बटलर को आउट स्विंग से परेशान किया। इसका फायदा हारिस रऊफ को मिला। रऊफ ने आउट स्विंग पर बटलर को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराया। बटलर ने 17 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में दबाव बनाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आसान रन नहीं दिए। स्टोक्स ने ब्रुक के साथ मिलकर 39 रन की साझेदारी निभाई। 

ब्रुक के आउट होने पर दबाव में था इंग्लैंड

ब्रुक 13वें ओवर में आउट हुए। शादाब ने उन्हें आउट किया। ब्रुक 23 गेंदों में 20 रन बना सके। इसके बाद बेन स्टोक्स और मोईन अली ने इंग्लिश टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला। दोनों ने 35 गेंदों में 48 रन की साझेदारी निभाई और इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। 16वें ओवर में शाहीन गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन एक गेंद फेंकने के बाद वह उस ओवर को जारी नहीं रख सके। उनके पैर में दिक्कत दिखी। हाल ही में वह चोट की वजह से एशिया कप से बाहर थे। ऐसे में दोबारा वही चोट सामने आई। शाहीन डग आउट में वापस लौट गए। तब उनके दो ओवर बचे थे।

16वें ओवर से पलटा मैच

ऐसे में कप्तान बाबर ने इफ्तिखार को गेंद थमाई। स्टोक्स ने 16वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया और मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद 17वें ओवर में मोईन ने भी तीन चौके जड़े। यहां से पाकिस्तान की टीम जीत की रेस से बाहर हो गई। 19वें ओवर में मोईन आउट हुए।

स्टोक्स ने अर्धशतक लगाकर जीत दिलाई

मोईन 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टोक्स ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर टीम को चैंपियन बनाया। स्टोक्स ने 52 रन की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और वसीम जूनियर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed