फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs Ban T20 WC 2022 South Africa Awarded Five Penalty Runs after Bangladesh Keeper Nurul Hasan’s Grave Error

T20 World Cup: बांग्लादेश के विकेटकीपर ने दिखाई चालाकी तो अंपायर ने दे दी सजा, टीम पर लगाया जुर्माना

Thu, 27 Oct 2022 02:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। उसने 104 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर सभी हैरान हो गए।

विज्ञापन
SA vs Ban T20 WC 2022 South Africa Awarded Five Penalty Runs after Bangladesh Keeper Nurul Hasan’s Grave Error
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (27 अक्तूबर) को सिडनी में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। उसने 104 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर नूरुल हसन ने चालाकी दिखाने की कोशिश की, लेकिन यह उन्हीं पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 11वां ओवर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन कर रहे थे। उनकी आखिरी गेंद नो बॉल थी। इस पर अंपायर ने फ्री हिट दिया। जब शाकिब फिर से गेंद फेंकने के लिए निकले तो विकेटकीपर नूरुल हसन ने चालाकी करने की कोशिश की। वह गेंद फेंकने के दौरान विकेट के पीछे जगह बदलते हुए नजर आए। इसे लेग अंपायर रॉड टकर ने देख लिया। उन्होंने फिर दूसरे अंपायर लैंग्टन रुसेरे से बात की और बांग्लादेश की टीम पर पांच रन का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


आईसीसी के नियम के मुताबिक, गेंदबाज के रनअप शुरू करने और गेंद डालने के बीच विकेटकीपर अपनी जगह नहीं बदल सकता है। नूरुल हसन ने यह गलती कर दी और बांग्लादेश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SA vs BAN T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की शर्मनाक हार, रिले रॉसो, शम्सी और नोर्त्जे का कमाल


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में 101 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो रीले रॉसो, एनरिच नोर्त्जे और तबरेज शम्सी रहे। रॉसो ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 109 रन बनाए। वहीं, नोर्त्जे ने चार और शम्सी ने तीन विकेट झटके।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: खराब खाने के विवाद में अनुराग ठाकुर एंट्री, बोले- इस पर गंभीरता से विचार करे ऑस्ट्रेलिया

रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए। रिले रॉसो ने इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक लगाया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में शतक लगाने वाले अपनी टीम के पहले बल्लेबाज भी हैं। यह उनके टी20 करियर का दूसरा शतक है। रॉसो ने लगातार दूसरे टी20 पारी में शतक लगाया। इससे पहले भारत के खिलाफ चार अक्तूबर को इंदौर में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। रॉसो ने 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed