{"_id":"6989b25b7db48cec860ac1ac","slug":"t20-world-cup-2026-italy-captain-wayne-madsen-dislocated-his-shoulder-against-scotland-in-kolkata-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: विश्वकप के डेब्यू मुकाबले में इटली को लगा तगड़ा झटका, कप्तान वेन मैडसन के कंधे में लगी गंभीर चोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2026: विश्वकप के डेब्यू मुकाबले में इटली को लगा तगड़ा झटका, कप्तान वेन मैडसन के कंधे में लगी गंभीर चोट
Mon, 09 Feb 2026 03:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:39 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 में डेब्यू कर रही इटली को तगड़ा झटका लगा। कप्तान वेन मैडसन के कंधे में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
वेन मेडसन चोटिल हुए
- फोटो : PTI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 में डेब्यू कर रही इटली को तगड़ा झटका लगा। कप्तान वेन मैडसन के कंधे में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा। बता दें कि, सोमवार को इटली का सामना ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड से हुआ। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 134 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
ये भी पढ़ें: ITA vs SCO Highlights: टी20 विश्वकप डेब्यू मैच में हारी इटली की टीम, स्कॉटलैंड ने 73 रन से हासिल की जीत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ITA vs SCO Highlights: टी20 विश्वकप डेब्यू मैच में हारी इटली की टीम, स्कॉटलैंड ने 73 रन से हासिल की जीत
विज्ञापन
विश्व कप में खेल पाएंगे मैडसन?
42 वर्षीय मैडसन अपनी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका अचानक विश्व कप के पहले मैच में चोटिल होकर बाहर होना टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इटली की मेडिकल टीम अब मैडसन की कंधे की चोट की बारीकी से जांच करेगी, साथ ही गर्दन में किसी और चोट के लक्षणों की भी जांच करेगी। एक बार ये जांच पूरी हो जाने के बाद यह साफ हो पाएगा कि मैडसन विश्व कप कप में आगे खेल पाएंगे या नहीं।

कैसे चोटिल हुए मैडसन?
- यह घटना स्कॉटलैंड की पारी की शुरुआत में हुई, जब इटली ने टॉस जीता और मैडसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- पारी के चौथे ओवर में स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुन्सी ने जोरदार शॉट खेलकर चार रन चुराने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए मैडसन ने डाइव लगाई।
- लेकिन, इटली के कप्तान बाएं कंधे के बल जोर से गिरे और चोटिल हो गए। इसके बाद वह दर्द से कहारते नजर आए।
- मैदान पर पहुंचे फिजियो ने उनका इलाज किया, लेकिन उन्हें कुछ आराम नहीं मिला और मैडसन मैदान से बाहर चले गए।
- इसके बाद वह मैदान पर वापस नहीं लौटे।