फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SCO vs Italy Live Score: T20 World Cup 2026 Scotland vs Italy Match Scorecard Result Updates

ITA vs SCO Highlights: टी20 विश्वकप डेब्यू मैच में हारी इटली की टीम, स्कॉटलैंड ने 73 रन से हासिल की जीत

Mon, 09 Feb 2026 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Feb 2026 02:11 PM IST
सार

Cricket Live Score, SCO vs ITA T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप 2026 में आज इटली का सामना स्कॉटलैंड से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जा रहा है। यह इटली का पहला टी20 विश्वकप मैच है।  इटली ने अपने विश्व कप डेब्यू मैच में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

विज्ञापन
SCO vs Italy Live Score: T20 World Cup 2026 Scotland vs Italy Match Scorecard Result Updates
मुनसे और जोंस - फोटो : IANS

विस्तार

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में ग्रुप-सी के मुकाबले में डेब्यू कर रही इटली ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्कॉटलैंड और इटली की टीमें तीन बार आमने-सामने आई हैं और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-1 का है। खास बात यह है कि ये तीनों मुकाबले आईसीसी इवेंट्स में हुए हैं।
विज्ञापन

इटली की पारी
इटली को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। स्पिनर लीस्क की गेंद पर जस्टिन मोस्का कैच आउट हो गए। इसके बाद जेजे स्मट्स और एंथनी मोस्का के बीच दूसरे विकेट के लिए 18 गेंद मं 32 रन की साझेदारी हुई। एंथनी 12 गेंद में 13 रन और स्मट्स 11 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हैरी मेनेंटी और बेन मेनेंटी ने चौथे विकेट के लिए 45 गेंद में 73 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही इटली की पारी लुढ़क गई।

हैरी 25 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बेन 31 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। ग्रांट स्टीवार्ट दो रन, क्रिशन कलुगमागे तीन रन, थॉमस ड्राका दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जियान मीड, अली हसन खाता नहीं खोल सके। कप्तान बेन मैडसन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, क्योंकि फील्डिंग करते वक्त उन्हें चोट लगी थी। ऐसे में इटली की टीम 134 रन पर खत्म हो गई। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क ने चार विकेट लिए, जबकि मार्क वाट को दो विकेट मिले। ब्रैड करी, ब्रैड व्हील और ओलीवर डेविडसन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉटलैंड की पारी
स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहतरीन रही थी। जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। मुनसे शतक से चूक गए। वह 54 गेंद में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्रांट स्टीवार्ट ने हैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद माइकल जोंस को जेजे स्मट्स ने पवेलियन भेजा। वह 30 गेंद में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 37 रन बना सके। 

कप्तान रिची बेरिंग्टन 11 गेंद में 15 रन और टॉम ब्रूस एक रन बना सके। आखिर में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 गेंद में चार छक्कों की मदद से 41 रन और माइकल लीस्क ने पांच गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। इटली की ओर से अली हसन, ग्रांट स्टीवार्ट, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान-पिएरो मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपीयानो, क्रिशन कालुगामागे, अली हसन।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लिस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed