फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Zimbabwe Cricket Players Salary Per Month Fees and Income All You Need to Know

Zimbabwe Cricketer Salary: जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की सैलरी जान हो जाएंगे हैरान, भारतीय क्रिकेटर से इतनी कम

Sun, 30 Oct 2022 11:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 30 Oct 2022 11:22 AM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने आर्थिक तंगी के बावजूद क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई। आर्थिक तंगी के अलावा उन्हें राजनीति का भी शिकार होना पड़ा। इन सब परेशानियों का सामना करने वाली जिम्बाब्वे की टीम की सैलरी काफी कम है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Zimbabwe Cricket Players Salary Per Month Fees and Income All You Need to Know
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 वर्ल्ड कप में कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इनमें से कुछ मुकाबलों में बड़े उलटफेर हुए हैं। आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष आठ से बाहर टीमों की बात करें तो जिम्बाब्वे ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उसने सुपर-12 में प्रवेश करने के लिए पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। जिम्बाब्वे ने आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराकर सुपर-12 में जगह बनाई। फिर पाकिस्तान को हराकर सनसनी मचा दी।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने आर्थिक तंगी के बावजूद क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई। आर्थिक तंगी के अलावा उन्हें राजनीति का भी शिकार होना पड़ा। इन सब परेशानियों का सामना करने वाली जिम्बाब्वे की टीम की सैलरी काफी कम है। जिम्बाब्वे के अखबार द स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के खिलाड़ियों को चार ग्रेड में रखा गया है। एक्स  (X), ए (A), बी (B) और सी (C) चार ग्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 Zimbabwe Cricket Players Salary Per Month Fees and Income All You Need to Know
जिम्बाब्वे के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों हर महीने पांच हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.11 लाख रुपये) दिए जाते हैं। वहीं, ग्रेड ए में 3500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.80 लाख रुपये), ग्रेड बी में दो हजार डॉलर (1.64 लाख रुपये) और ग्रेड-सी में 1500 डॉलर (लगभग 1.23 लाख रुपये) प्रति महीने मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC: जिम्बाब्वे के फैन ने 'मारो मुझे मारो' मीम वाले शख्स का उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन

साल के हिसाब से कितनी है सैलरी
साल के हिसाब से देखें तो एक्स ग्रेड के खिलाड़ियों को करीब 49.32 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, ग्रेड ए के खिलाड़ियों को करीब 33.6 लाख रुपये,  ग्रेड बी में करीब 19.68 लाख और ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ियों को 14.76 लाख रुपये हर साल मिलते हैं।

T20 World Cup 2022 Zimbabwe Cricket Players Salary Per Month Fees and Income All You Need to Know
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ICC
भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी कितनी?
बीसीसीआई के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों को भी चार श्रेणियों में सैलरी दी जाती है। ए प्लस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये सलाना मिलते हैं। ग्रेड ए में पांच करोड़, ग्रेड बी में तीन करोड़ और ग्रेड सी में एक करोड़ रुपये मिलते हैं। इस तरह जिम्बाब्वे के टॉप ग्रेड के खिलाड़ियों से दोगुनी सैलरी भारत में निचले ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को मिलती है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद

एक मैच के कितने रुपये मिलते हैं?
फॉर्मेट जिम्बाब्वे भारत
टेस्ट करीब 1.64 लाख रुपये 15 लाख रुपये
वनडे करीब 82 हजार रुपये 6 लाख रुपये
टी20 करीब 41 हजार रुपये 3 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed