Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   T20 World Cup 2022: Zimbabwe fan made fun of 'Maaro Mujhe Maaro' meme Guy Momin Saqib, See Video

T20 WC: जिम्बाब्वे के फैन ने 'मारो मुझे मारो' मीम वाले शख्स का उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 29 Oct 2022 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Oct 2022 07:24 PM IST
सार

पाकिस्तान के मीम एक्सपर्ट मोमिन साकिब का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद मोमिन साकिब 'मारो मुझे मारो' मीम से खूब चर्चित हुए थे। अब वह पाकिस्तान के लगभग हर मैच में दिख जाते हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Zimbabwe fan made fun of  'Maaro Mujhe Maaro' meme Guy Momin Saqib, See Video
मोमिन शाकिब (दाएं) जिम्बाब्वे फैन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम अभी जिम्बाब्वे की हार से उबर भी नहीं सकी है कि रविवार को उसे नीदरलैंड के खिलाफ पर्थ में मुकाबला खेलना है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम का खूब मजाक उड़ा था। सोशल मीडिया पर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम के प्लान की आलोचना भी की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, सोशल मीडिया पर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने मिस्टर बीन को लेकर पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी। दरअसल, पाकिस्तान ने नकली मिस्टर बीन को जिम्बाब्वे एक कार्यक्रम के लिए भेजा था। इससे जिम्बाब्वे के लोग नाराज थे और उन्होंने बदला लेने की बात कही थी। जिम्बाब्वे के पाकिस्तान को हराने के बाद वहां के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदला पूरा होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पाकिस्तान के मीम एक्सपर्ट मोमिन साकिब का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद मोमिन साकिब 'मारो मुझे मारो' मीम से खूब चर्चित हुए थे। अब वह पाकिस्तान के लगभग हर मैच में दिख जाते हैं। वह एशिया कप 2022 के लिए यूएई भी गए थे। मोमिन फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उनके दुखी वाले वीडियो भी खूब पॉपुलर हुए थे।
विज्ञापन

अब जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार के बाद भी मोमिन के वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो में वह जिम्बाब्वे के एक शख्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जिम्बाब्वे का फैन मोमिन का मजाक उड़ाता दिख रहा है। मोमिन जिम्बाब्वे के फैन को बधाई देते हुए दिख रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे का फैन 'तुम हारे-तुम हारे' की रट्ट लगाए हुए है। इस पर मोमिन शांत और उदास हो जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

थोड़ी देर बाद मोमिन कहते हैं- हां मैं हारा, लेकिन मैं तुम्हारे लिए खुश हूं और अपने लिए दुखी हूं। मैं हार गया हूं, लेकिन हार के जीतने वाले को ही बाजीगर कहते हैं। मोमिन शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। तभी उनके मीम्स इतने चर्चित हैं। मोमिन ने जिम्बाब्वे के फैन के साथ वीडियो खुद के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए।

View this post on Instagram

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए। पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार रही। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने हर मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed