{"_id":"6365271f47ad4153e86d24d0","slug":"t20-world-cup-2022-minimum-20-overs-play-is-necessary-for-result-in-semifinal-and-final-know-the-new-rule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: सेमीफाइनल या फाइनल में 20 ओवर का खेल जरूरी, जानें बारिश हुई तो कैसै निकलेगा नतीजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: सेमीफाइनल या फाइनल में 20 ओवर का खेल जरूरी, जानें बारिश हुई तो कैसै निकलेगा नतीजा
Fri, 04 Nov 2022 08:22 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 08:22 PM IST
सार
बारिश होने पर हर टी20 मैच में कम से कम 10 ओवर का खेल होने पर ही मैच का नतीजा निकल पाता है, लेकिन टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मैच का नतीजा निकलने के लिए कम से कम 20 ओवर का खेल जरूर होगा।
विज्ञापन
बारिश होने पर सेमीफाइनल में कम से कम 20 ओवर का खेल जरूरी होगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल मैच नौ ओर 10 नवंबर को खेले जाएंगे। इससे पहले आईसीसी ने बारिश होने पर मैच से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। हालांकि, आईसीसी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने तय किया है कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच में कम से कम 20 ओवर का खेल होगा, तभी मैच का नतीजा निकाला जाएगा। अगर बारिश की वजह से 20 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
आमतौर पर एक टी20 मैच में 40 ओवर का खेल होता है और बारिश होने की स्थिति में एक पारी में कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी है, तभी मैच का नतीजा निकाला जाता है। अगर किसी पारी में बारिश की वजह से पांच ओवर का खेल नहीं हो पाता तो मैच को रद्द कर दिया जाता है। आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक इसी नियम के तहत मैच हो रहे थे और आयरलैंड ने इसी नियम की मदद से इंग्लैंड को हराया था।

हालांकि, सेमीफाइनल और फाइनल मैच से पहले आईसीसी ने यह नियम बदल दिया है। दोनों सेमीफाइनल मैच का नतीजा निकालने के लिए एक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी है। अगर मैच की तय तारीख पर बारिश की वजह से किसी पारी में 10 ओवर का खेल नहीं हो पाता तो मैच वहीं रुक जाएगा और अगले दिन वहीं से मैच शुरू होगा। साल 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में भी ऐसा ही हुआ था। बाकी के ओवर अगले किए जाएंगे और कम से कम 20 ओवर का खेल होने पर मैच का नतीजा निकाला जाएगा।
अगर बारिश की वजह से अगले दिन भी खेल नहीं हो पाता है या किसी पारी में 10 ओवर नहीं होते हैं तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा और सुपर-12 स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। सेमीफाइनल मैच में 20 से कम ओवर का मैच सिर्फ उसी स्थिति में होगा, जब कोई टीम 10 ओवर होने से पहले ही ऑल आउट हो जाए। फाइनल के लिए क्या है नियम?
फाइनल मैच में भी नतीजा निकालने के लिए एक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी होगा। ऐसा नहीं होने पर अगले दिन बाकी ओवर किए जाएंगे। अगर तब भी 20 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, मैच टाई होने पर संयुक्त विजेता नहीं होंगे। इस स्थिति में तब तक सुपर ओवर होते रहेंगे, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल जाता।