फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया, प्लेन में कैमरामैन बना यह खिलाड़ी, VIDEO

Fri, 04 Nov 2022 04:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी बेहद खुश नजर आए। हेड कोच राहुल द्रविड़ और बाकी खिलाड़ी इस तरह के स्वागत से खुश दिखे।

विज्ञापन
Team India reached Melbourne for Last Group match vs Zimbabwe, Siraj became cameraman; T20 World Cup VIDEO
रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत को ग्रुप दो का अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में खेलना है। टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। टीम ने पिछले मैच में एडिलेड ओवल में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन से हराया था। इस जीत के बाद जब टीम एडिलेड में अपने होटल पहुंची तो उनका शानदार स्वागत हुआ। 
Team India reached Melbourne for Last Group match vs Zimbabwe, Siraj became cameraman; T20 World Cup VIDEO
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
फैन्स ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए। साथ ही लोग अपने फेवरेट स्टार की तस्वीर लेने में मशगूल रहे। इस दौरान रोहित ने लोगों की तरफ घूमकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी बेहद खुश नजर आए। हेड कोच राहुल द्रविड़ और बाकी खिलाड़ी इस तरह के स्वागत से खुश दिखे।

Team India reached Melbourne for Last Group match vs Zimbabwe, Siraj became cameraman; T20 World Cup VIDEO
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद टीम मेलबर्न के लिए रवाना हुई। टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी स्वैग में दिखे। फ्लाइट में सिराज ने रिकॉर्ड कर रहे अधिकारी से कैमरा अपने पास ले लिया और वह कैमरामैन बन गए। इसके बाद वह सूर्यकुमार के पास जाते हैं और उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए कहते हैं। सिराज उन्हें नंबर वन कहकर बुलाते हैं। इस पर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ भी उन्हें देखकर हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India reached Melbourne for Last Group match vs Zimbabwe, Siraj became cameraman; T20 World Cup VIDEO
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सिराज अक्षर पटेल के पास जाते हैं और उन्हें बापू कहकर पुकारते हैं और कैमरे की तरफ देखने के लिए कहते हैं। भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला जीतना अहम है। टीम इंडिया चाहेगी कि जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप दो को शीर्ष पर रहकर खत्म किया जाए, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम अधिकतम सात अंक ही हासिल कर सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला हारने पर टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
विज्ञापन
Team India reached Melbourne for Last Group match vs Zimbabwe, Siraj became cameraman; T20 World Cup VIDEO
फैन्स ने विराट कोहली को जन्मदिना की अग्रिम बधाई दी; कोहली का जन्मदिन पांच नवंबर को है - फोटो : सोशल मीडिया
तब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच अहम हो जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम के छह अंक होंगे जो कि भारत के सामने होंगे। ऐसे में नेट रन रेट का रोल काफी अहम हो जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया ऐसा मौका नहीं आने देना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पर भी बाहर होने का खतरा है। नीदरलैंड की टीम के उलटफेर करने पर अफ्रीकी टीम भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed