फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Haris Rauf and Shaheen Afridi meets Virat Kohli in Perth photo viral

T20 World Cup: मेलबर्न में कुटाई के बाद पर्थ में विराट कोहली से मिले हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी भी साथ दिखे

Sun, 30 Oct 2022 09:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: रोहित राज Updated Sun, 30 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की टीमें मुकाबले के लिए पर्थ में हैं। इस दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली की मुलाकात कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Haris Rauf and Shaheen Afridi meets Virat Kohli in Perth photo viral
विराट कोहली, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम दो मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप-2 में शीर्ष पर है। सुपर-12 में उसका तीसरा मुकाबला रविवार (30 अक्तूबर) को दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमें पर्थ में आमने-सामने होंगी। इसी मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम भी अपना मैच रविवार को ही खेलेगी। उसके सामने नीदरलैंड की चुनौती होगी। भारत और पाकिस्तान की टीमें मुकाबले के लिए पर्थ में हैं। इस दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली की मुलाकात कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन


विराट कोहली ने सुपर-12 में भारत के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली थी। उन्होंने विपक्षी टीम के सभी गेंदबाजों को जमकर कूटा था। पर्थ में उनसे मिलने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ पहुंचे। इस दौरान तीनों ने कुछ देर तक बात की। खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक का भी माहौल था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs SA Playing-11: पर्थ में रबाडा-नोर्त्जे के सामने टीम इंडिया की असली परीक्षा, ये हो सकती है प्लेइंग-11

कोहली ने मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। 19वें ओवर में हारिस रऊफ की गेंद पर उनके दो छक्के सभी क्रिकेट प्रेमियों को याद हैं। कोहली ने ओवर की पांचवीं गेंद पर सामने की ओर छक्का मारा था। वहीं, छठी गेंद पर फाइन लेग पर फ्लिक करके एक छक्का लगाया था। इन दो छक्कों ने मैच को पलट दिया था। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 16 रन बनाने थे। उसने मोहम्मद नवाज की गेंद पर टीम ने बना लिए।

ये भी पढ़ें: IND vs SA Weather Report: क्या भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच में भी बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा रहेगा मौसम?

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद जिम्बाब्वे से भी हार गई। उसे अपने दूसरे मैच में एक रन से शिकस्त मिली थी। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। नीदरलैंड के बाद उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से होगा। तीनों मैच में जीत के अलावा पाकिस्तान को अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed