T20 World Cup: केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, कहा- यह भारतीय बल्लेबाज बनाएगा सबसे ज्यादा रन
यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का सफर जारी है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर भविष्यवाणी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का सफर जारी है। अब तक खेले गए ज्यादातर मैचों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इस दौरान कुछ मैच ऐसे भी हुए जिनमें टीमों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। जबकि कुछ मैच ऐसे हुए जिनमें टीमें उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। इस विश्व कप में अगर देखा जाए तो बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाज कारगर साबित हुए हैं जिन्होंने अपनी सूझबूझ गेंदबाजी के चलते अपनी टीम को जिताया है। इस विश्व कप में कौन सबसे ज्यादा विकेट लेगा और कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा इस पर चर्चा हो रही है। लेकिन इस बीच इंग्लैंड के पू्र्व कप्तान केविन पीटरसन ने उन दो क्रिकेटरों को लेकर भविष्यवाणी की है जो इस विश्व कप में अपने-अपने क्रम में शीर्ष पर रहने वाले हैं।
रोहित बनाएंगे सबसे ज्यादा रन
केविन पीटरसन ने बेटवे इनसाइडर के लिए लिखे आर्टिकल में कहा, टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले से निकलेंगे। पीटरसन के मुताबिक, हिटमैन रोहित हर प्रारूप में और हर कंडीशन में शानदार रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं, जिस तरह की निरंतरता उनके पास है उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि रोहित टी-20 विश्व कप में रन बनाने के लिए संघर्ष करेंगे, हम सब जानते हैं कि पारी की शुरुआत में बैटिंग करना सबसे अच्छा होता है, मुझे यकीन है कि मेरी यह बात सही साबित होगी।
शाहीन अफरीदी लेंगे सबसे ज्यादा विकेट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। केविन पीटरसन के मुताबिक, शाहीन एक मुख्य वजह है जिसके चलते मुझे लगता है कि पाकिस्तान बेहतर प्रदर्शन करेगा, वह नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हैं, मुझे उम्मीद है कि वह कई टीमों के शीर्ष क्रम को तहस नहस करेंगे। इसके अलावा पीटरसन ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहेंगे।
रोहित-शाहीन टॉप-20 से बाहर
टी-20 विश्व कप में देखा जाए तो रोहित शर्मा अभी एक भी रन नहीं बना पाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में हिटमैन खाता भी नहीं खोल पाए थे। वही, शाहीन अफरीदी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 27वें नंबर पर हैं। ऐसे में यह दोनों खिलाड़ी क्या सबसे ज्यादा रन और सबसे अधिक विकेट लेने का करिश्मा कर पाएंगे। यह देखने वाली बात होगी।