फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Scotland and Bangladesh Qualify For Super-12 round, Scotland defeat Oman by 8 Wickets

T-20 World Cup: स्कॉटलैंड सुपर-12 में, ओमान को हराकर भारत के ग्रुप में बनाई जगह, बांग्लादेश भी क्वालीफाई

Thu, 21 Oct 2021 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Oct 2021 11:47 PM IST
सार

स्कॉटलैंड ने सुपर-12 राउंड में भारत के ग्रुप-2 में क्वालीफाई किया है। इस ग्रुप में स्कॉटलैंड का सामना भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Scotland and Bangladesh Qualify For Super-12 round, Scotland defeat Oman by 8 Wickets
स्कॉटलैंड की टीम सुपर-12 में पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रही स्कॉटलैंड टीम ने सुपर-12 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम ने क्वालीफाइंग राउंड के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड अपने ग्रुप-बी में टॉप पर रहा। 
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने सुपर-12 राउंड में भारत के ग्रुप-2 में क्वालीफाई किया है। इस ग्रुप में स्कॉटलैंड का सामना भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से होगा। अभी एक और टीम का इस ग्रुप में क्वालीफाई करना बाकी है।
विज्ञापन


क्वालीफाइंग राउंड में ग्रुप-बी की स्थिति-
टीम मैच जीते/हारे अंक स्थिति
स्कॉटलैंड 3 3/0 6 सुपर-12 के लिए क्वालीफाई
बांग्लादेश 3 2/1 4 सुपर-12 के लिए क्वालीफाई
ओमान 3 1/2 2  
पापुआ न्यू गिनी 3 0/3 0  

वहीं, बांग्लादेश की टीम स्कॉटलैंड के बाद ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। बांग्लादेश ने गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी को हराया था। इस जीत का उन्हें फायदा हुआ और ओमान से ऊपर रहते हुए सुपर-12 के लिए क्वालीफाई किया। बांग्लादेश की टीम सुपर-12 राउंड के लिए ग्रुप-1 में क्वालीफाई किया है। 

इसमें बांग्लादेश के अलावा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड है। यानी उनका सामना एशिया से बाहर की टीमों से ही होगा। इस ग्रुप में भी एक टीम का क्वालीफाई करना बाकी है।

अब सुपर-12 राउंड के ग्रुप इस प्रकार हैं
 
ग्रुप-1 ग्रुप-2
ऑस्ट्रेलिया भारत
इंग्लैंड पाकिस्तान
वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका अफगानिस्तान
बांग्लादेश स्कॉटलैंड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान 20 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 13 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आकिब इलियास ने 37 रन, मोहम्मद नदीम ने 25 रन और जीशान मकसूद ने 34 रन बनाकर टीम को संभाला। 

93 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। जीशान के आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। स्कॉटलैंड की ओर से डेवी ने तीन विकेट झटके। वहीं, सैफयान शरीफ और लीस्क को दो-दो विकेट मिला। मार्क वाट ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 33 रन पर पहला विकेट गिरा। जॉर्ज मुनसे 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद काइल कोएत्जर और मैथ्यू क्रॉस ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। 

कोएत्जर ने 28 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद क्रॉस (26*) और रिची बेरिंग्टन (31*) ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। ओमान की ओर से फय्याज बट और खावर अली ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed