टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, जर्सी पर भारत की जगह लिखवाया यूएई का नाम, फोटो वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाकर हरकत सामने आई है। टी-20 विश्व कप के लिए उन्होंने अपनी जर्सी पर आयोजकों में भारत के नाम की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का नाम लिखवाया है।
विस्तार
पाकिस्तान को 24 अक्तूबर को भारत से भिड़ना है। हालांकि, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विपक्षी टीम ने पहले से ही माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को अपनी जर्सी पर दाईं ओर मेजबान देश का नाम लिखवाना होता है। पर पाकिस्तान ने 'आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया' (ICC MEN's T20 World Cup India) लिखवाने की बजाय 'आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप यूएई' (ICC MEN's T20 World Cup UAE 2021) लिखवाया है।
🇵🇰 Unofficial Unveiling of Pakistan's #T20WorldCup2021 kit ft. National Skipper Babar Azam 💚#RateIt@T20WorldCup @TheRealPCB @babarazam258 pic.twitter.com/khMjiYCdGf
विज्ञापन विज्ञापन— Imran Emi🇵🇰 (@Imran_emi1) October 7, 2021
🟠🔥 Isn't she a beauty 😎
— Cricket🏏Netherlands (@KNCBcricket) October 5, 2021
Check out our kit at the @graynics webshop!#CricketNL #T20WorldCup https://t.co/FnvdjkBiXu