फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 former cricketer Gautam Gambhir urges fans to be proud and not judge Team India after T20 World Cup exit

T20 World Cup: गौतम गंभीर की क्रिकेट फैंस से अपील, कहा- विश्व कप से बाहर होने पर खिलाड़ियों के प्रति कठोर न बनें

Mon, 08 Nov 2021 01:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 08 Nov 2021 01:31 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेट फैंस से आग्रह किया है कि वह भारत के विश्व कप से बाहर होेने के बाद टीम के खिलाड़ियों के प्रति कठोर न बनें। हमें टीम इंडिया का समर्थन जारी रखना चाहिए। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 former cricketer Gautam Gambhir urges fans to be proud and not judge Team India after T20 World Cup exit
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय टीम का बचाव किया है। उन्होंने क्रिकेट फैंस अपील करते हुए कहा है कि भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम के खिलाड़ियों के प्रति कठोर व्यवहार न अपनाएं। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारत की उम्मीदें उस समय समाप्त हो गईं जब कीवी टीम ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। विश्व कप में भारत के इस प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के लगता है कि प्रशंसकों को निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए। एक खराब टूर्नामेंट के बावजूद टीम इंडिया का समर्थन करना जारी रखें। 

विज्ञापन


गंभीर ने की क्रिकेट फैंस से अपील

गौतम गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखा, मैं क्रिकेट प्रशंसकों से भारतीय टीम पर गर्व करते रहने का आग्रह करता हूं, हम उनके समर्थकों के रूप में अपमानजनक और विश्वासघाती होंगे यदि हम टीम को मौजूदा विश्व कप में इस अकेले प्रदर्शन से आंकते हैं, हां हम पाकिस्तान से हार गए, हां हम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी रणनीति से हारे थे, हां सीमा पार से हमारे दोस्त सेमीफाइनल में हैं और हम नहीं। लेकिन रुकिए, इस भारतीय टीम ने हमारे लिए इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती, इसके बाद उन्होंने घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को तीनों प्रारूपों में हराया, हम वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं जिसके चौथा मैच अगले साल खेला जाएगा। 
विज्ञापन


टीम पर गर्व करना चाहिए

गंभीर ने अपने इस कॉलम में बायो-बबल के जीवन का भी उल्लेख किया। गंभीर के मुताबिक, बायो-बबल में रहना और मैच दर मैच देश के लिए खेलना इसके लिए काफी साहस रखना पड़ता है, खिलाड़ी एक के बाद एक लगातार दूसरे टूर्नामेंट में बिना ब्रेक लिए खेल रहे हैं, हमें खिलाड़ियों की आलोचना करने के बजाय टीम पर करना चाहिए। गंभीर ने आगे लिखा, कृपया रुकें और सोचें यह सभी मैच बायो सिक्योर वातावरण में खेले गए थे, मैं कुछ ऐसे लोगों को जानता हूं जब कोविड-19 अपने चरम पर था तो वे अपने दरवाजे की घंटी बजाते हुए डरते थे काम पर जाने की तो बात ही छोड़ दीजिए। लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ी घर पर ट्रेनिंग कर रहे थे, फ्लाइट ले रहे थे, होटल के कमरे में क्वारंटीन थे, खेलने के लिए हमारा और आपका मनोरंजन करने के लिए एक व्यस्त जीवन जी रहे थे। हां, उन्हें अच्छी तरह से भुगतान किया जाता है क्योंकि यह एक पेशेवर दुनिया है, इसलिए हम कहें कि अच्छी कोशिश की लड़कों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed