{"_id":"61874bd276a78c7bf71af869","slug":"t20-world-cup-2021-eng-vs-sa-liam-livingstone-hit-the-longest-six-of-the-tournament-off-kagiso-rabada-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SA: हैट्रिक लगाने वाले गेंदबाज रबाड़ा पर लिविंगस्टोन ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SA: हैट्रिक लगाने वाले गेंदबाज रबाड़ा पर लिविंगस्टोन ने जड़ा टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो
Sun, 07 Nov 2021 09:15 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:15 AM IST
सार
इंग्लैंड के धासू बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने टी--20 विश्व कप 2021 में सबसे लंबा छक्का लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने यह छक्का दक्षिण अफ्रीका के मशहूर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की गेंद पर लगाया।
विज्ञापन
लियाम लिविंगस्टोन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी टी-20 विश्व कप में शनिवार को 39वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका की यह मुकाबला जीतना जरूरी था। शारजाह में खेले गए मैच में दोनों टीमों की तरफ से चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 10 छक्के लगाए वही, इंग्लैंड की तरफ से 8 छक्के लगाए है। इस दौरान इंग्लिश टीम के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे लंबा छक्का लगाकर महफिल लूट ली। वह 2021 टी-0 विश्व कप में सबसे ज्यादा लंबा छक्का लगाने पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान यह करिश्मा किया।
विज्ञापन
रबाडा की गेंद पर लगाया 112 मीटर लंबा छक्का
इंग्लैंड की पारी का 16वां कागिसो रबाडा फेंकेने आए। उस समय उनके आगे इंग्लैंड के हिटर बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन थे। इस दौरान रबाडा ने लिविंगस्टोन को गुड लेंथ गेंद फेंकी। उन्होंने रबाडा की उस गेंद पर 112 मीटर का लंबा छक्का लगाते हुए स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। यह इस विश्व कप का अब तक सबसे लंबा छक्का था। रबाडा के इस ओवर में लिविंग्स्टोन ने जमकर प्रहार करते हुए दो छक्के और लगाए। इस तरह रबाडा का यह ओवर काफी महंगा रहा जिसमें कुल 19 रन बटोरे गए।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
रबाडा ने लगाई हैट्रिक
इंग्लैंड की इनिंग्स का अंतिम ओवर फेंकने आए कागिसो रबाडा ने इतिहास रच दिया। इंग्लिश टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए अंतिम ओवर में 14 रनों की दरकार थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज जिस तरह से प्रहार कर रहे थे उसे देखते हुए कहा उसकी जीत तय थी। लेकिन रबाडा ने अंतिम ओवर में इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स को आउट किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने कप्तान इयोन मॉर्गन को अपना निशाना बनाया। वहीं, तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस तरह उन्होंने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। उनकी अंतिम तीन गेंदों पर इंग्लिश बल्लेबाज सिर्फ तीन रन बना पाए और दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 10 रनों से जीत लिया।
रबाडा हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में कागिसो रबाडा हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। वहीं इस विश्व कप में वह हैट्रिक लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले गेंदबाज हैं। कुल मिलाकर यह इस टूर्नामेंट तीसरी हैट्रिक थी। इससे पहले आयरलैंड के गेंदबाज कर्टिस कैंफर और श्रीलंका के वानेंदु हसरंगा हैट्रिक लगा चुके हैं। रबाडा टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं।