फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Batting coach Vikram Rathour said - Rohit Sharma himself was also involved in the plan to send Ishan Kishan as Opener, Playing-11 for IND vs AFG will be decided before the match

बैटिंग कोच की सफाई: विक्रम राठौड़ बोले- ईशान को ओपनिंग भेजने के प्लान में रोहित खुद भी थे शामिल, कल तय होगी प्लेइंग-11

Tue, 02 Nov 2021 06:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Nov 2021 06:58 PM IST
सार

हार को लेकर बात करते हुए विक्रम ने कहा कि पिच का इसमें अहम किरदार रहा है। जब टीम पहले बल्लेबाजी कर रही होती है, तो गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आती और पहले बल्लेबाजी के नजरिए से पिच बिलकुल सही नहीं है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Batting coach Vikram Rathour said - Rohit Sharma himself was also involved in the plan to send Ishan Kishan as Opener, Playing-11 for IND vs AFG will be decided before the match
विक्रम राठौड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए तैयार है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे से अबू धाबी में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और उन्होंने कई अहम बातों का खुलासा किया। 
विज्ञापन


विक्रम ने कहा कि ईशान को ओपनिंग भेजने वाले प्लान के वक्त रोहित खुद भी मीटिंग में मौजूद थे। ऐसे में सबने मिलकर फैसला लिया था। विक्रम ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 की घोषणा मैच से पहले टॉस के वक्त की जाएगी।
विज्ञापन


हार पर क्या बोले विक्रम राठौड़?
हार को लेकर बात करते हुए विक्रम ने कहा कि पिच का इसमें अहम किरदार रहा है। जब टीम पहले बल्लेबाजी कर रही होती है, तो गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आती और पहले बल्लेबाजी के नजरिए से पिच बिलकुल सही नहीं है। हम पिच की वजह से ही बड़े शॉट लगाने में भी कामयाब नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल से नहीं हुआ कोई नुकसान
तैयारियों के सवाल पर बैटिंग कोच ने कहा कि किसी भी माध्यम से तैयारी करना अच्छा होता है। आईपीएल भी उनमें से एक है। इससे खिलाड़ियों को अच्छी प्रैक्टिस मिलती है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई दिक्कत है। खिलाड़ियों को लीग में खुद को तैयार करने के कई मौके मिलते हैं। टी-20 विश्व कप में पिछले दो मैच में जो हुआ, वह पिच पर प्लान को उसका पालन नहीं कर पाने की वजह से हुआ।

टीम में कई मैच फिनिशर मौजूद हैं
टीम में फिनिशर की कमी के सवाल पर विक्रम ने कहा कि मैं इससे सहमत नहीं हूं। हमारी टीम में रवींद्र जडेजा के रूप में शानदार फिनिशर मौजूद है। टीम में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं, जो एक शानदार फिनिशर हैं। एक स्क्वॉड में कुछ न कुछ बंदिशें होती हैं, जब आपको सिर्फ 15 खिलाड़ियों को चुनना होता है। हमारी बैटिंग में गहराई है, लेकिन हम उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं।

सबने मिलकर लिया था बैटिंग ऑर्डर बदलने का फैसला
बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के सवाल पर विक्रम ने कहा कि हमें बल्लेबाजी क्रम के साथ लचीला होना होगा। सूर्यकुमार पिछले मैच में अनफिट थे। उनकी जगह ईशान किशन का आना तय था। उन्होंने पहले भी ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित उस प्लान का हिस्सा थे, जब ईशान को ओपनिंग और उन्हें तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया गया था। तक्नीकी तौर पर देखें तो यह फैसला सही भी था, क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और पहले भी अच्छा कर चुके हैं।

नेट रन रेट को लेकर चिंता नहीं
नेट रन रेट को लेकर विक्रम ने कहा कि हमें फिलहाल इसकी चिंता नहीं है। हम अच्छा खेलना चाहते हैं और मैच जीतना चाहते हैं। हम नेट रन रेट के बारे में नहीं सोच रहे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज सिर्फ दो विकेट चटका पाने में सफल हुए हैं। इसको लेकर सवाल पर बैटिंग कोच ने कहा कि यह और अच्छी हो सकती थी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान है। हमने गेंदबाजों के लिए ज्यादा रन भी बनाए थे।


मैच से पहले होगा प्लेइंग-11 का एलान
प्लेइंग-11 को लेकर विक्रम राठौड़ ने बताया कि सभी 15 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं। हमने इस पर अभी कोई विचार नहीं किया है। प्लेइंग-11 पर बुधवार को टॉस से पहले फैसला लिया जाएगा। हमारे लिए चैलेंज अफगानिस्तान के स्पिनर्स हैं। उन्हें हराने के लिए हमें बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed