{"_id":"2d7b1633c766e74cc369a8ff88f18804","slug":"t20-preview-team-india-vs-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला टी-20 आज, युवराज पर सबकी आस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहला टी-20 आज, युवराज पर सबकी आस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम जब बृहस्पतिवार को एकमात्र ट्वंटी-20 मैच खेलने उतरेगी तो सभी की निगाहें कमबैक मैन युवराज सिंह पर रहेगी।
विज्ञापन
फ्रांस में स्पेशल ट्रेनिंग करने के बाद युवराज सिंह जब मैदान पर लौटे तो उन्होंने न सिर्फ इंडिया ए की अगुवाई की बल्कि वेस्टइंडीज ए के खिलाफ रनों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद उनका बल्ला चैलेंजर ट्रॉफी में भी इंडिया ब्लू के लिए खेलते हुए जमकर बोला। 31 वर्षीय युवराज ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ बंगलूरू में खेले गए टी-20 मैच में 35 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
विज्ञापन
बल्लेबाजी के अलावा युवराज सिंह अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंद से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया में जगह दी।
खंडेरी स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में अभी तक केवल एक वनडे खेला गया है जिसे भारत ने नौ रन से जीता था।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत में अभी तक सिर्फ एक टी-20 मैच 2007 को मुंबई में खेला है। इस मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम भी टी-20 में जीत के सात अपने विजय अभियान को आगे जारी रखने उतरेगी। करीब दो महीने के ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेंगे।
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी अपने घरेलू मैदान में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।
घरेलू मैदान पर होंगे जडेजा
अपने घर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने जा रहे जडेजा चैंपियंस लीग के अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ना चाहेंगे।
हालांकि यदि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भारत के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बेहतर है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल सात मैच खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने चार और भारत ने तीन जीते हैं।
कप्तान माइकल क्लार्क के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान जॉर्ज बैली के पास है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी युवा है इसलिए अनुभवी भारतीय टीम के खिलाफ उनकी कठिन परीक्षा होगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली 0-4 की हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी। पिच क्यूरेटर का कहना है कि यह विकेट रनों से भरपूर है और इसमें गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है।
बारिश बन सकती है विलेन
इस मैच में बारिश के विलेन बनने की पूरी संभावनाएं है। मौसम विभाग ने राजकोट में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
इस समय गुजरात में बहुत बारिश हो रही है और इस कारण अहमदाबाद में खेले जाने वाले चैंपियंस लीग टी-20 के कई मैच बारिश से धुल गए थे।