फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Former Pakistan Cricketer Javed Miandad advice to Babar Azam be fearless against India

T-20 World Cup 2021: जावेद मियांदाद की बाबर आजम को सलाह, भारत के खिलाफ बेखौफ होकर खेले पाकिस्तान

Fri, 15 Oct 2021 09:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 15 Oct 2021 09:14 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप मैच को लेकर बाबर आजम को सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर पाकिस्तान को विश्व कप मैच में भारत को हराना है तो उसके खिलाफ निडर होकर खेलना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का मानना है कि 24 अक्तूबर को बहुप्रतीक्षित टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को हराने के लिए पाकिस्तान को निडर होकर खेलना महत्वपूर्ण होगा। इस मामले में उन्होंने टीम के कप्तान बाबर आजम को सलाह दी है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विश्व कप में भारत से कभी नहीं जीता पाकिस्तान

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में किसी भी प्रारूप के तहत खेले गए मैच में आज तक भारत से पाकिस्तान जीत नहीं पाया है। पूर्व कप्तान मियांदाद का मानना है अगर आगामी मुकाबले में बाबर आजम की टीम निडर होकर खेले तो यह इतिहास बदल सकता है। मियांदाद के मुताबिक, टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए भारत के खिलाफ मैच अहम होगा, भारतीय टीम काफी मजबूत और उसमें कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, यदि पाकिस्तान की टीम डर और दबाव के बगैर खेले तो हम उन्हें हरा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक प्रदर्शन करे पाकिस्तान

मियांदाद का मानना है कि अगर पाकिस्तान की टीम सामूहिक प्रयास करती है तो वह इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। उन्होंने आगे कहा, टी20 प्रारूप वह है जहां लोग सोचते हैं कि एक या दो खिलाड़ी आपको मैच जीत सकते हैं, लेकिन मैं इसे अलग तरह से देखता हूं कि इस प्रारूप में सभी को किसी न किसी तरह से योगदान देने की जरूरत है ताकि टीम विजेता बन सके। 

विज्ञापन

बाबर अकेले नहीं जिता सकते

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने साल 1997/98 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था उस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को अकेले बाबर आजम पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इस प्रारूप में 20 रन की छोटी पारी या एक महत्वपूर्ण कैच या रन आउट या एक अच्छा ओवर भी आपको मैच जीत सकता है, इसलिए सभी को अपना योगदान देना होगा। 

दबाव को किया खारिज 

भारत के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों पर दबाव होगा इस सवाल को खारिज करते हुए मियांदाद ने कहा कि पेशेवरों को इससे शांति से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे कभी-कभी समझ में नहीं आता कि शीर्ष स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने वाली टीम के पुनर्निर्माण के बारे में क्या बात है, पाकिस्तान टीम में आप इसलिए हैं क्योंकि आप सर्वश्रेष्ठ हैं और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। 

विश्व कप में पाकिस्तन के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच 50 ओवर के विश्व कप में अब तक सात मैच खेले गए हैं। जिनमें टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। इसके अलावा टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के दरम्यान पांच मैच हुए जिनमें 4 भारत ने जीते और एक मुकाबला टाई रहा। टाई रहे मैच को भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। कुल मिलाकर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में अपनी पहली जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed