{"_id":"616bdd4331bf66515513ea96","slug":"t-20-world-cup-2021-ajit-agarkar-advice-indian-cricket-team-should-not-take-pakistan-lightly","type":"story","status":"publish","title_hn":"T-20 World Cup 2021: अजित अगरकर की टीम इंडिया को सलाह, कहा- पाकिस्तान को हल्के में न ले भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-20 World Cup 2021: अजित अगरकर की टीम इंडिया को सलाह, कहा- पाकिस्तान को हल्के में न ले भारत
Sun, 17 Oct 2021 01:52 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:52 PM IST
सार
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर ने भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच से पहले टीम इंडिया को सलाह दी है। उनका कहना है कि भारत को पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। दोनों टीमों के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
अजित अगरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया 24 अक्तूबर को टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर अजित अगरकर ने बयान दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान इस मुकाबले में टीम इंडिया को चुनौती नहीं दे पाएगा। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भारत को सावधान करते हुए कहा कि पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगरकर साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 14 साल पहले एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के हल्के में न लें
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए अगरकर ने कहा, जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो काफी कुछ दांव पर होता है, लेकिन टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन को देखा जाए मुझे नहीं लगता कि भारत के आगे पाकिस्तान की टीम टिकेगी, लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि भारत को पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां चीजें पल भर में बदल जाती हैं खासकर टी-20 क्रिकेट में।
विज्ञापन
2007 टी-20 वर्ल्ड कप की याद ताजा की
बातचीत के दौरान अजित अगरकर ने साल 2007 टी-20 विश्व कप की याद ताजा की। उन्होंने कहा, 2007 टी-20 विश्व कप हमारे लिए ड्रीम टूर की तरह था, हमने यह कभी नहीं सोचा था कि इस तरह की युवा टीम खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच सबसे प्रत्याशित मुकाबलों में से एक होता है। उनके मुताबिक विराट की कोशिश होगी कि वह अपनी कप्तानी में विश्व कप जीतकर इतिहास रचें।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान
इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप मैच में भारत को आज तक हरा नहीं पाया है। जहां तक बात टी-20 विश्व कप की है तो दोनों देशों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने चार मुकाबले जीते हैं जबकि, एक मैच टाई रहा। इस टाई रहे मैच को बॉल आउट में भारत ने अपने नाम किया था।