फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy: Vidarbha spinner Akshay Karnewar Became The First Bowler To Bowl 4 Maiden Overs In a T20 match; Venkatesh Iyer economical bowling

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अक्षय का कमाल, ऐसा करने वाले पहले टी-20 गेंदबाज बने

Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और फ्रेंचाइजी टी-20 मिलाकर भी किसी गेंदबाज एक मैच में चार ओवर मेडन नहीं डाले हैं। अक्षय के दोनों हाथों से गेंदबाजी का एक्शन भी सामने आया है।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy: Vidarbha spinner Akshay Karnewar Became The First Bowler To Bowl 4 Maiden Overs In a T20 match; Venkatesh Iyer economical bowling
Syed Mushtaq Ali Trophy: अक्षय कर्णेवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई नए सितारे उभर के आते हैं। इस टूर्नामेंट के दम पर फ्रेंचाइजी आईपीएल के लिए उनका चयन करती है। ऐसे में विदर्भ के एक स्पिनर अक्षय कर्णेवर ने बड़ा कारनामा किया है। वही टी-20 के एक मैच में चार मेडन ओवर डालने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मणिपुर के खिलाफ मैच में अक्षय ने यह कारनामा किया। इसके साथ ही उन्होंने दो विकेट भी झटके। 
विज्ञापन


अक्षय की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वह दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और फ्रेंचाइजी टी-20 मिलाकर भी किसी गेंदबाज एक मैच में चार ओवर मेडन नहीं डाले हैं। अक्षय के दोनों हाथों से गेंदबाजी का एक्शन भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ ने मणिपुर को 167 रनों से हराया
विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जितेश शर्मा ने नाबाद 71 और अपूर्व वानखेड़े ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में मणिपुर की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह विदर्भ ने यह मैच 167 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

मध्य प्रदेश के वेंकटेश की किफायती गेंदबाजी
इसी टूर्नामेंट के एक और मैच में भारतीय टीम में चुने गए युवा ऑलराउंडर मध्य प्रदेश के वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बिहार के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ दो रन दिए। इसमें से वेंकटेश ने दो ओवर मेडल डाले थे। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम वेंकटेश को मिला और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में चुने गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed