{"_id":"634967e60d52f85d3b37ed5c","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-prithvi-shaw-scored-his-first-century-in-t20-cricket-off-46-balls-pujara-hits-fifty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syed Mushtaq Ali Trophy: पृथ्वी शॉ ने 46 गेंद पर टी20 क्रिकेट में ठोका पहला शतक, पुजारा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Syed Mushtaq Ali Trophy: पृथ्वी शॉ ने 46 गेंद पर टी20 क्रिकेट में ठोका पहला शतक, पुजारा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
Fri, 14 Oct 2022 07:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 14 Oct 2022 07:15 PM IST
सार
पृथ्वी ने 46 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। पृथ्वी ने अपनी पारी में 13 चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 219.67 का रहा। पृथ्वी का टी20 क्रिकेट में यह पहला शतक है।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार (14 अक्तूबर) को युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक ठोका। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी ने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ 61 गेंद पर 134 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने 61 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए नगालैंड के खिलाफ 35 गेंद पर 62 रन बनाए।
पृथ्वी की बात करें तो वह अपने पूरे रंग दिखे। उन्होंने 46 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। पृथ्वी ने अपनी पारी में 13 चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 219.67 का रहा। पृथ्वी का टी20 क्रिकेट में यह पहला शतक है। उन्होंने 19 गेंद में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था। वह लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे। असम के गेंदबाजों को उन्होंने संभलने का मौका नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: बुमराह की जगह शमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल, शार्दुल और सिराज रिजर्व खिलाड़ी
विज्ञापन
कप्तान पृथ्वी के अलावा मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंद पर 42 रन बनाए। शिवम दुबे ने सात गेंद पर नाबाद 17 और सरफराज खान ने 15 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। अमन हकीम खान 15 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने इस तरह 20 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 19.3 ओवरों में 169 रनों पर सिमट गई। उसके लिए रजकुद्दीन अहमद ने 39, रियान पराग ने 18, राहुल हजारिका ने 26 और मुख्तार हुसैन ने नाबाद 25 रन बनाए। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत अगले साल पाकिस्तान में खेल सकता है एशिया कप, बीसीसीआई टीम इंडिया को भेजने के लिए तैयार
सौराष्ट्र और नगालैंड के बीच खेले गए मैच में पुजारा का जलवा देखने को मिला। नगालैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सौराष्ट्र ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। समर्थ व्यास ने नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद की पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। पुजारा ने 35 गेंद की पारी में 62 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। जवाब में नगालैंड की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन ही बना सकी। सौराष्ट्र ने यह मैच 97 रन से अपने नाम कर लिया।