फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK India can play Asia Cup in Pakistan next year BCCI ready to send Team India

IND vs PAK: भारत अगले साल पाकिस्तान में खेल सकता है एशिया कप, बीसीसीआई टीम इंडिया को भेजने के लिए तैयार

Fri, 14 Oct 2022 04:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

एसीसी और आईसीसी के टूर्नामेंट तो भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, लेकिन दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी। भारतीय टीम 2027 तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK India can play Asia Cup in Pakistan next year BCCI ready to send Team India
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले साल भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा कर सकती है। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम को भेजने के लिए तैयार है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया 2008 के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, एशिया कप के बाद अगले साल ही भारत वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करेगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई कोई विवाद नहीं चाहता है। भारतीय टीम अगर पाकिस्तान जाती है तो वर्ल्ड कप के लिए बिना किसी विवाद के पाकिस्तानी टीम भी भारत का दौरा कर सकती है। हालांकि, इस पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। बोर्ड ने कहा है कि टीम को भेजने का अंतिम फैसला सरकार का होगा। केंद्र सरकार अगर इजाजत देगी तभी भारतीय टीम वहां जाएगी।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन

2027 तक पाकिस्तान से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं
हालांकि, भारतीय टीम 2027 तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। बोर्ड ने 2023 से 2027 तक के लिए अपना प्रोगाम जारी कर दिया है। बीसीसीआई ने राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को भविष्य का जो कार्यक्रम का सूची भेजी है, उसमें पाकिस्तान का कॉलम खाली रखा गया है। उसी पत्र में यह बताया गया है कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएगी, लेकिन सरकार का फैसला अंतिम होगा।
विज्ञापन

भारतीय टीम आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट खेलने के अलावा 38 टेस्ट खेलेगी। इसमें 20 टेस्ट भारत में 18 विदेश में खेले जाएंगे। इन पांच सालों में भारत 42 वनडे मैच भी खेलेगा। इसमें से 21 मैच घर में और 21 मैच बाहर खेले जाएंगे। 2023-2027 के बीच भारत कुल 61 टी20 मैच खेलेगा। 31 टी20 घर में और 30 बाहर खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: आईसीसी की नई पहल, अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलेंगे 640 बच्चे, सीखेंगे लैंगिक समानता का पाठ

द्विपक्षीय सीरीज के मैच कम पर आईपीएल और आईसीसी टूर्नामेंट का दबाव
द्विपक्षीय सीरीज में भारत के मैचों की संख्या पिछले पांच साल की तुलना में कम हुई है। 2018-2022 के बीच भारत ने द्विपक्षीय सीरीज में 163 मैच खेले थे। वहीं, आने वाले पांच साल में भारत द्विपक्षीय सीरीज में 141 मैच ही खेलेगा। 22 मैच कम होने से खिलाड़ियों पर वर्कलोड का दबाव थोड़ा कम होगा। हालांकि, हर साल आईसीसी का कम से कम एक टूर्नामेंट है। इस वजह से भी द्विपक्षीय सीरीज के मैच कम रखे गए हैं। इसके अलावा आईपीएल के लिए भी हर साल 75-80 दिन का समय रखा गया है। खिलाड़ियों को इस लीग में भी खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed