फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy ninth day match report

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीः 9वें दिन खेले गए 4 मुकाबलों के परिणाम, नहीं चला युवी-रैना का बल्ला

Mon, 15 Jan 2018 10:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy ninth day match report
सुरेश रैना - फोटो : File
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 9वें दिन 4 मुकाबले हुए। इनमें 2 दिल्ली और 2 मैच रायपुर में खेले गए। पहला मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा और मनदीप सिंह की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत पंजाब ने अपने पांचवें और आखिरी लीग मैच में 19 रन से जीतकर ट्रॉफी का अंत किया। 
विज्ञापन


पंजाब ने पांच मैचों से दो हार और तीन जीत के साथ कुल 12 अंक हासिल कर खुद को फिलहाल नॉकआउट की होड़ में बनाए रखा। पंजाब को होड़ में बने रहने के लिए अपना सोमवार का आखिरी मैच जीतना जरूरी था और वह इसमें कामयाब रही। हिमाचल के कप्तान प्रशांत चोपड़ा और निखिल गांगटा की हाफ सेंचुरी भी हिमाचल प्रदेश को हार से नहीं बचा सकी। हिमाचल के पांच मैचों से आठ अंक ही रह गए।
विज्ञापन


मनन वोहरा (74 रन, 42 गेंद, तीन छक्के, 10 चौके) और मनदीप सिंह (46 रन, 32 गेंद, दो छक्के) की सलामी जोड़ी की 108 रन की भागदारी की बदौलत पंजाब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मनन ने हिमाचल के तेज गेंदबाज पंकज जायसवाल की गेंद पर प्रशांत चोपड़ा को कैच थमाने से पहले पिछले दो मैचों में नाकाम रहने के बाद युवराज सिंह (21 रन, 14 गेंद, दो छक्के और एक चौका) के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोडे। युवराज को मयंक डागर ने अभिनव के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरकीरत सिंह मान (नॉटआउट 36 रन, 16 गेंद पांच चौके, एक छक्का) और शरद लुम्बा (26 रन, 17 गेंद, दो छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़ कर पंजाब के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम रोल निभाया। 

कप्तान और ओपनर प्रशांत चोपड़ा (52 रन, 35 गेंद ,एक छक्का और सात चौके) और मध्यक्रम के बल्लेबाज निखिल गांगटा (नॉटआउट 52 रन, 32 गेंद, सात चौके) की आतिशी हाफ सेंचुरी के बावजूद जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन ही बना पाई और मैच हार गई। 

हिमाचल प्रदेश के कप्तान प्रशांत चोपड़ा और गांगटा ने तेज बल्लेबाजी जरूर तो की लेकिन इसके बावजूद जीत के लिए जिस रफ्तार से रन की दरकार थी उससे कदमताल नहीं कर पाई। मध्यक्रम में पारस डोगरा (30 रन, 18 गेंद, दो छक्के , दो चौके ) और ऋषि धवन (20 रन, 13 गेंद, तीन चौके) की आक्रामक पारियां भी हिमाचल को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रहीं। कामचलाउ गेंदबाज मयंक मारकंडे (2/35) पंजाब के सबसे कामयाब रहे। मारकंडे ने प्रशांत चोपड़ा अैर पारस डोगरा के मिडल ओवर में अहम चटकाकर हिमाचल की पारी बिखेर दी।

 

अजित चहल की धारदार गेंदबाजी और शिवम की हाफ सेंचुरी से हरियाणा जीता

syed mushtaq ali trophy ninth day match report
अजित चहल - फोटो : File
तेज गेंदबाज अजित चहल, हर्षल पटेल और ऑफ स्पिनर जयंत यादव की धारदार गेंदबाजी तथा शिवम चौहान की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत हरियाणा ने सेना (सर्विसेज) पर फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपने पांचवें और आखिरी लीग मैच में एक गेंद के बाकी रहते चार विकेट से जीत के साथ अपना अभियान खत्म किया।

हरियाणा के इस जीत के बावजूद पांच मैचों में तीन हार दो जीत से आठ अंक ही रह गई और वह नॉकआउट की होड़ से बाहर हो गई।  सेना के चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ आठ अंक हें। सेना को नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखने के लिए फिलहाल चार मैचों से 12 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही दिल्ली को अंतिम लीग मैच में हर हाल में हराना होगा। सेना का रन रेट जरूर पंजाब से बेहतर है। ऐसे में सेना के नॉकआउट में पहुंचने की दावेदारी को फिलहाल खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि दनादन क्रिकेट का मिजाज ही ऐसा है कि किसी दिन कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।

नकुल शर्मा (42 रन, 32 गेंद, तीन चौके और तीन छक्के) और विकास हथवाला (16 रन, 17 गेंद,एक चौका) की छठे विकेट की 45 रन की भागीदारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर सेना ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए। 

हरियाणा के तेज गेंदबाज अजित चहल (3/36) और हर्षल पटेल (2/26) तथा भारत के पूर्व टेस्ट स्पिनर जयंत यादव (2/13) ने सेना के गिरने वाले आठ विकेट आपस में बांटे। सेना के सबसे कामयाब बल्लेबाज नकुल लेग स्पिनर राहुल तेवतिया की भीतर आती गेंद की लाइन चूके और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया। 

हरियाणा ने आठ ओवर के शुरू में जब तीन विकेट मात्र 39 पर गंवा दिए थे तब उस पर हार का खतरा मंडराने लगा था।   शिवम चौहान (54 रन, 43 गेंद, चार चौके, एक छक्का ) की रजत पालीवाल (29 रन, 29 गेंद, 2 दो चौके ) के साथ 52 और राहुल तेवतिया (नॉटआउट 29 रन,16 गेंद, एक चौके और दो छक्के) के साथ छठे विकेट की 42 रन की भागीदारी की बदौलत हरियाणा ने एक गेंद के बाकी रहते छह विकेट पर 141 रन बनाकर रोमांचक  अंदाज में मैच जीत लिया।

उत्तर प्रदेश ने विदर्भ को छह रन से हराया 
अमित मिश्रा (4/10) की घातक गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने विदर्भ को छह रन से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शिवम चौधरी (51) और अक्षदीप नाथ (31) की मदद से आठ विकेट पर 137 रन का स्कोर बनाया। कुलदीप यादव 11 रन पर नाबाद रहे। कप्तान सुरेश रैना दो रन का ही योगदान दे पाए। 

विदर्भ की टीम आठ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। अमित ने अपने तीन ओवरों में चार विकेट लिए जबकि मोहसिन, शिवम और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। विदर्भ की ओर से अपूर्व वानखेडे ने 33 और कप्तान फैज फजल ने 32 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed