{"_id":"6543de4f7ced329065050478","slug":"syed-mushtaq-ali-t20-trophy-delhi-punjab-and-baroda-reach-semi-finals-rinku-s-stormy-innings-in-vain-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: दिल्ली, पंजाब और बड़ौदा सेमीफाइनल में पहुंचे, रिंकू की तूफानी पारी बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: दिल्ली, पंजाब और बड़ौदा सेमीफाइनल में पहुंचे, रिंकू की तूफानी पारी बेकार
Thu, 02 Nov 2023 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:07 PM IST
सार
रिंकू की मदद से यूपी ने 19वें ओवर में 17 और 20वें ओवर में 23 रन जोड़कर कुल 40 रन बना डाले। उन्होंने 19वें ओवर में 2 और 20वें ओवर में तीन छक्के जड़े। सिद्धार्थ और हरप्रीत को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली, पंजाब और बड़ौदा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में दिल्ली का सामना पंजाब से चार नवंबर को होगा।
पंजाब ने उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हराया। रिंकू सिंह के ताबड़तोड़ अर्धशतक (नाबाद 77 रन, 33 गेंद, 4 चौके, छह छक्के) की मदद से उत्तर प्रदेश को 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 स्कोर तक पहुंचा दिया। उनके अलावा समीर रिजवी (नाबाद 42 रन, 29 गेंद, 1 चौका, 4 छक्के) ने भी शानदार पारी खेली। रिंकू और समीर ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। उत्तर प्रदेश की शुरुआत खराब रही और उसके तीन विकेट 53 रन पर ही गिर गए। कप्तान करण शर्मा (14), अभिषेक गोस्वामी (16) और नितीश राणा (17) सस्ते में आउट हो गए।
रिंकू की मदद से यूपी ने 19वें ओवर में 17 और 20वें ओवर में 23 रन जोड़कर कुल 40 रन बना डाले। उन्होंने 19वें ओवर में 2 और 20वें ओवर में तीन छक्के जड़े। सिद्धार्थ और हरप्रीत को एक-एक विकेट मिला। जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बड़ौदा की भी शुरुआत खराब रही और 14 रन पर उसके तीन विकेट गिर गए। लेकिन मैन ऑफ द मैच नेहाल वधेरा (52 रन, 39 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका अच्छा साथ अनमोलप्रीत सिंह (43) ने निभाया। सनवीर सिंह (नाबाद 35) और रमनदीप सिंह (नाबाद 22) ने जीत की औपचारिकताएं पूरी की। उत्तर प्रदेश के लिए मोहसिन खान (3/34) और भुवनेश्वर कुमार (2/22) ने विकेट चटकाए। अनमोलप्रीत और नेहाल ने 72 रन की साझेदारी की। वहीं, सनवीर और रमनदीप ने 59 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
अनुज चमके, दिल्ली टीम ने विदर्भ को हराया
मैन ऑफ द मैच अनुत रावत (68 रन और दो कैच) की मदद से दिल्ली ने विदर्भ को 39 रन से हरा दिया। दिल्ली ने छह विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। कप्तान यश ढुल (43) और आयुष बडोनी (28) ने भी उपयोगी योगदान दिया। विदर्भ की ओर से उमेश यादव (4/30) ने सर्वाधिक विकेट चटकाए। जवाब में विदर्भ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन ही बना पाई। शुभम दुबे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन बनाए। ललित यादव (2/16) और मयंक यादव (2/25) ने विकेट चटकाए। वहीं, मैन ऑफ द मैच विष्णु सौलंकी (43) के दम पर बड़ौदा ने मुंबई को तीन विकेट से हराया। मुंबई ने 8 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने 18.5 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज की।