वर्ल्ड कप: धोनी ब्रिगेड को हराने उतरेगा सचिन का 'शिष्य'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर भारतीय की यही दुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2015 फतह कर लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बने। लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक शिष्य है जो नहीं चाहता कि वर्ल्ड कप का खिताब भारत एक बार फिर जीते।
दरअसल, मुम्बई के ठाणे में जन्में स्वप्निल पाटिल वर्ल्ड कप 2015 में संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई ) की ओर से खेल रहे है। 29 साल के स्वप्निल 2006 में मुम्बई से अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-22 लेवल भी खेल चुके है।
इतना ही नहीं स्वप्निल ने रणजी ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी खेला है।
भारत के खिलाफ खेलने का नहीं है कोई दबाव
मुम्बई में रहने वाले स्वप्निल पाटिल के भाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही स्वप्निल भारत में जन्मा हो, लेकिन अब वह यूएई की ओर से क्रिकेट खेलता है। इसलिए उसे भारत के खिलाफ मैच खेलने में कोई दबाव नहीं है।
उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को भारत और यूएई के बीच होने वाले मैच में स्वप्निल अपनी बेस्ट परफार्मेंस देगा। अब तक 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेल चुके स्वप्निल यूएई टीम के विकेटकीपर है।
स्वप्निल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की शुरूआत 2014 में स्कॉटलैंड के खिलाफ की थी। पहले ही मैच में स्वप्निल ने नाबाद 99 रन बनाए थे। हालांकि टीम वह मैच हार गई थी।