{"_id":"5c586798bdec2205dc401b27","slug":"suzie-bates-wants-to-play-in-attacking-mode-against-indian-spinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख जरूरी: सूजी बेट्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख जरूरी: सूजी बेट्स
Mon, 04 Feb 2019 09:56 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Suzie Bates
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने सोमवार को कहा कि हाल ही में वनडे सीरीज में भारत से मिली शिकस्त में सकारात्मक बात यह रही कि उन्हें समझ में आ गया कि पूनम यादव और एकता बिष्ट की स्पिन जोड़ी से कैसे निपटना है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड महिला टीम को उनके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी और सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।
विज्ञापन
बेट्स ने तीसरे वनडे में अपने कॅरिअर का 25वां अर्द्धशतक लगाया, जिससे उनकी टीम ने मैच को 8 विकेट से जीता। बेट्स ने कहा, ‘इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। पहले दो मैचों के बाद तीसरे मैच में भी अगर हमारा प्रदर्शन खराब रहता तो यह काफी निराशाजनक होता।’ इस मैच में बेट्स ने लेग स्पिनर पूनम ने खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया था। उन्होंने 64 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
बेट्स ने कहा, ‘हमने जिस तरह स्पिनरों का सामना किया वह सबसे सकारात्मक पहलू था। हमें सबसे बड़ी सीख यह मिली कि जब भी वे गेंद को आगे टप्पा खिलाएंगी तब हमें आक्रामक रहना होगा। हमें साझेदारी में उनके खिलाफ आक्रामक रहना होगा क्योंकि जब दोनों बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय के लिए रहेंगे तो रन बनाना आसान होगा।’ दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन