फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryansh Shedge included in the India A squad for the ODI series against Australia A know details

बीसीसीआई: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस ऑलराउंडर को मिला मौका, हार्दिक पांड्या की लेंगे जगह

Sun, 04 Oct 2026 05:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है जिसकी कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। इसमें हार्दिक पांड्या को भी खेलना था, लेकिन वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अब सूर्यांश शेडगे को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Suryansh Shedge included in the India A squad for the ODI series against Australia A know details
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। सूर्यांश मंगलवार से शुरू होने जा रही सीरीज में चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे। हार्दिक पांड्या को पिछले महीने टीम में चुना गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। 19 सितंबर को दाहिनी पिंडली में तकलीफ के कारण पांड्या को आखिरकार बाहर कर दिया गया। इसके बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें बहुत हल्का 'इंट्रामेडुलरी एडिमा' है, जो 'राइट मीडियल टिबियल स्ट्रेस सिंड्रोम' जैसा ही है।
विज्ञापन

Suryansh Shedge included in the India A squad for the ODI series against Australia A know details
सूर्यांश शेडगे - फोटो : PTI
आयरलैंड के खिलाफ किया था डेब्यू 
एक सूत्र ने रविवार को बताया कि शेडगे चोटिल हार्दिक की जगह इंडिया-ए टीम में शामिल हो गए हैं। शेडगे को क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी और वह बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ठीक हो रहे थे। 23 वर्षीय शेडगे ने इसी साल जून में आयरलैंड के विरुद्ध भारत के टी20 दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। शेडगे इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेले थे, हालांकि उन्होंने अभी तक कोई विकेट नहीं लिया है। शेडगे ने इस साल जून में श्रीलंका में इंडिया-ए की 50 ओवरों की ट्राई-सीरीज के दौरान भी प्रभावित किया था; उन्होंने 5 मुकाबलों में 147 रन बनाए और दो विकेट हासिल किए। इंडिया-ए टीम में शामिल होने के बाद शेडगे 11 अक्तूबर से चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई का पहला रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Suryansh Shedge included in the India A squad for the ODI series against Australia A know details
नमन धीर - फोटो : ANI
नमन धीर भी ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे
मध्यक्रम के बल्लेबाज नमन धीर भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 50 ओवरों की सीरीज नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर की जगह भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है। ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टी20 टीम से रिलीज कर दिया गया है। सुंदर नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों की तैयारी के तौर पर तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ 6, 9 और 11 अक्तूबर को होने वाले 50 ओवर के मैचों में इंडिया-ए टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन

इंडिया-ए टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed