फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav solved number four Problem for Indian team in T20 World Cup 2022

T20 WC: कभी भारत के लिए सिर दर्द हुआ करता था चार नंबर, अब टीम का सबसे मजबूत पहलू, जानें कैसे बदली टीम इंडिया?

Mon, 07 Nov 2022 10:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 10:16 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2022 में सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे प्रभावी बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तेजी से रन बनाने के साथ ही लगातार रन बनाए हैं। इसी वजह से भारतीय टीम सफल रही है। 
 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav solved number four Problem for Indian team in T20 World Cup 2022
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम शानदार लय में है। भारत ग्रुप स्टेज में अपने पांच में से चार मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट में भारत एकमात्र टीम है, जिसने ग्रुप स्टेज में आठ अंक हासिल किए। भारत के बाद न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सात अंक हासिल किए, जबकि पाकिस्तान छह अंक के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंच गया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सूर्यकुमार यादव का योगदान सबसे अहम रहा है। वह लगातार रन बना रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी टी20 विश्व कप में 193.97 का रहा है। वह भारतीय टीम के लिए हर समस्या का समाधान बनकर आए हैं। इसी वजह से मौजूदा समय में भारतीय टीम में कोई कमी नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: कॉलेज में शुरू हुई थी सूर्यकुमार की प्रेम कहानी, जानें पत्नी देविशा से कैसे हुई शादी?

विज्ञापन
विज्ञापन

Suryakumar Yadav solved number four Problem for Indian team in T20 World Cup 2022
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या ने सुलझाई चौथे नंबर की समस्या
सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर की समस्या सुलाझा दी है। युवराज सिंह ने साल 2011 में चौथे नंबर पर कमाल का प्रदर्शन किया था और भारत को विश्व कप भी जिताया था। इसके बाद वह कैंसर की समस्या के चलते टीम से बाहर हुए और यह स्थान टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया। कुछ समय बाद युवराज वापस भी आए, लेकिन चौथे नंबर की समस्या नहीं खत्म हुई। अब लगभग 10 साल बाद सूर्यकुमार यादव के आने से चौथे नंबर की समस्या खत्म हुई है। 

इन 10 साल में सुरेश रैना, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, विजय शंकर, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत सहित कई खिलाड़ियों को चौथे नंबर पर आजमाया गया, लेकिन कोई भी इस स्थान पर कमाल नहीं कर सका। अब सूर्यकुमार मैनेजमेंट की इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। 

T20 WC: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में क्या होगी भारतीय टीम? कोच द्रविड़ ने दिए बड़े बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav solved number four Problem for Indian team in T20 World Cup 2022
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार की खास बात यह है कि वह जरूरत पड़ने पर लंबी पारियां खेलने में भी माहिर हैं और टीम की जरूरत के हिसाब से विस्फोटक अंदाज में भी रन बना सकते हैं। वह बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों पर आसानी से रन बनाते हैं और डेथ ओवरों में तेज गेंदबाजों पर भी लगातार छक्के जड़ते हैं। इसी वजह से सूर्यकुमार यादव सफल हो रहे हैं और भारतीय टीम को भी सफलता दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed