{"_id":"6369146d4172f6261201d5e2","slug":"yuzvendra-chahal-can-play-for-india-in-semifinal-match-against-england-coach-dravid-gave-hints","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में क्या होगी भारतीय टीम? कोच द्रविड़ ने दिए बड़े बदलाव के संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में क्या होगी भारतीय टीम? कोच द्रविड़ ने दिए बड़े बदलाव के संकेत
Mon, 07 Nov 2022 08:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 08:03 PM IST
सार
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। राहुल के बयान से ऐसा लग रहा है कि सेमीफाइनल मैच में युजवेन्द्र चहल खेल सकते हैं।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब भारत का सामना इंग्लैंड से है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। द्रविड़ ने कहा है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्लेइंग 11 में बदलाव करने के लिए तैयार है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि युजवेन्द्र चहल को इस मैच में मौका मिल सकता है। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे के साथ था और टीम इंडिया ने यह मुकाबला 71 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
जिम्बाब्वे पर भारत की जीत के बाद मुख्य कोच द्रविड़ ने स्वीकार किया कि वह परिस्थितियों के अनुसार सेमीफाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनेंगे। द्रविड़ ने कहा "मुझे लगता है कि हमारी टीम में सभी 15 खिलाड़ी दमदार हैं। जिस तरह हमनें टीम चुनी है। हमारा मानना है कि जो कोई भी 15 सदस्यीय टीम से प्लेइंग 11 में आता है वह संभावित रूप से हमें कमजोर नहीं बनाएगा। हमें जिस किसी को चुनने की जरूरत है, वह वास्तव में हमें कमजोर टीम नहीं बनाएगा। हमें वहां जाकर देखना होगा। मैंने आज (एडिलेड में) कुछ मैच देखे और मुझे पता है कि पिच धीमी थी। गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी और स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिल रहा था।”

जिम्बाब्वे के खिलाफ पंत को मिला था मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-12 मैच से पहले भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। ऐसे में कोच द्रविड़ ने भारतीय प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया। एडिलेड की पिच को लेकर द्रविड़ ने कहा कि “हम एडिलेड में पूरी तरह से नई पिच पर खेल रहे होंगे, और ईमानदारी से कहूं तो बांग्लादेश के खिलाफ हम जिस पिच पर खेले वहां गेंद स्पिन नहीं हुई। यह फिर से एक अलग तरह का विकेट था, और यह एडिलेड में भी खेला गया था। मुझे लगता है कि मैं अभी एक मैच के बाद यहां बैठ कर भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं कि वहां क्या होने वाला है।”
द्रविड़ ने कहा "हमारे पास कुछ दिन हैं। हम जाकर उस विकेट को देखेंगे और समझेंगे कि यह क्या कर सकता है। बेशक, अगर यह धीमा है तो हम उन परिस्थितियों के अनुसार खेलेंगे। अगर हमें लगता है कि यह अलग तरीके से खेल सकता है तो हमें उससे मेल खाने के लिए एक टीम बनानी होगी।"