{"_id":"606218ff9a53054ac448552f","slug":"suryakumar-yadav-managed-himself-very-well-when-not-getting-call-up-says-zaheer-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नजरिया: सूर्यकुमार पर जहीर खान का खुलासा, बताया कैसे उन्होंने टीम में जगह नहीं मिलने पर खुद को संभाला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नजरिया: सूर्यकुमार पर जहीर खान का खुलासा, बताया कैसे उन्होंने टीम में जगह नहीं मिलने पर खुद को संभाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्यकुमार यादव ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में मौके को पूरी तरह से भुनाया और अपने पहले ही मैच में तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलना का मौका मिला और उन्होंने अपने दोनों मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया और लोगों ने उनकी तारीफ भी खूब की। हालांकि सूर्यकुमार के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर इतना आसान नहीं था।
2 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
मुंबई इंडियंस के उनके मेंटोर जहीर खान को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अचानक मिली सफलता का राज उनका नजरिया और जब भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही थी तो सही लोगों का साथ मिलना है।
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
पिछले साल मुंबई इंडियंस के साथ शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन अच्छी पारियां खेलीं।
जहीर ने मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित ‘ट्विटर स्पेस विद जैक’ में कहा, ‘सूर्य के साथ अच्छी चीज है कि पिछले तीन आईपीएल में और घरेलू सर्किट में भी उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही। वह इस मौके का हकदार था और उसने काफी कड़ी मेहनत की है, कभी कभार आपको संयमित होना पड़ता है और कभी कभार आपके शानदार प्रदर्शन के बावजूद मौका नहीं मिलता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ट्विटर @mipaltan
उन्होंने कहा, ‘यह चीजें सूर्य के साथ हो रही थीं और उसने खुद को अच्छी तरह संभाला। उसके साथ के लोग भी उसे बताते रहे कि तुम्हें संयम बरतना होगा और जो कर रहे हो, उसे जारी रखना होगा। यह उसके नजरिये में भी दिखा।’
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : twitter@surya_14kumar
जहीर ने कहा, ‘टीम में जगह मिलना सपने के सच होने की तरह था और उसने मौके का पूरा फायदा उठाया और दिखाया कि वह इस स्तर पर खेलने और भारत को मैचों में जीत दिलाने के लिये काफी दृढ़ था।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।