{"_id":"6a005cc40823d8ca3d0ccf71","slug":"suryakumar-yadav-devisha-shetty-reveals-daughter-name-know-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar-Devisha Daughter: सूर्यकुमार की बेटी का नाम क्या? तस्वीर पोस्ट कर किया एलान; पैपराजी को बांटी मिठाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar-Devisha Daughter: सूर्यकुमार की बेटी का नाम क्या? तस्वीर पोस्ट कर किया एलान; पैपराजी को बांटी मिठाई
Sun, 10 May 2026 03:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 10 May 2026 03:54 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों का माहौल है। हाल ही में उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया। अब स्टार बल्लेबाज ने बेटी के नाम का खुलासा किया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सूर्यकुमार-देविशा
- फोटो : Suryakumar Yadav (instagram)
विस्तार
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुरुवार को पिता बने, जब देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। रविवार को सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर साझा करते हुए उसके नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम 'रिद्धिमा' रखा गया है। फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
पैपराजी को बांटी मिठाई
इस बीच सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिग्गज खिलाड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई बांटते देखा जा रहा है। सूर्यकुमार ने रिपोर्टर्स से कहा, 'ये लो, आप लोग खाना ये।'

Suryakumar Yadav distributed sweets to the paparazzi for blessed with a baby girl.🤗💙 pic.twitter.com/x5Hut4KsYK
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 10, 2026
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IANS
आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार?
सूर्यकुमार यादव इस समय आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। रविवार को मुंबई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से रायपुर में होना है। ऐसे खास मौके पर बेटी के नाम का खुलासा होने से उनके प्रशंसकों में भी खुशी का माहौल है। रविवार को उनके आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में खेलने की संभावना है। इस सीजन सूर्यकुमार का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं।